फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिसर सिटी में बिजली कटौती पर हंगामा, एक टावर में रातभर गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिसर सिटी में बिजली कटौती पर हंगामा, एक टावर में रातभर गुल रही बिजली
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी सोसायटी में बिजली कटौती को लेकर बीते कई दिनों से हंगामा खड़ा हुआ है। सोसायटी रेजिडेंट्स का आरोप है कि बिल्डर ने 1000 केवीए का लोड लिया हुआ है, जबकि सोसायटी में रह रही करीब 1000 फैमिली का बिजली का लोड 3000 से 3500 के बीच में हैं। ऐसे में बिल्डर की लापरवाही से लोग बिजली कटौती, वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से बिजली के उपकरण के फुंकने की समस्या से जूझ रहे हैं। दूसरी ओर मेंटेनेंस शुल्क के विवाद के चलते सोसायटी के एल टावर में रहने वाले करीब 175 परिवारों को भीषण गर्मी में बगैर बिजली के रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स का आरोप है कि प्री-पेड मीटर में एकाएक अधिक यूनिट दिखाने और ऑटोमेटिक बिल की कटौती होने से एल टावर के सभी मीटर माइनस में आ गए। ऐसे में बुधवार को रात 12 बजे गुल हुई बिजली सुबह करीब छह बजे आई। बिजली कटौती के कारण कई लोगों ने अपनी कार में एसी चलाकर रात गुजारी। रातभर कटौती से परेशान रेजिडेंट्स ने सुबह सोसायटी के मेंटेनेंस ऑफिस पर विरोध जताया। तब जाकर बिजली आई। रेजिडेंट्स का कहना है कि सोसायटी के बिजली कनेक्शन के मुताबिक लोड अधिक होने से मेंटेनेंस ऑफिस की ओर से बीच-बीच में कटौती कर सप्लाई दी जा रही है। जेनरेटर केवल 500 केवीए का होने के कारण वह लोड नहीं ले पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें