फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू-आवारा कुत्तों का होगा अंतिम संस्कार, बनेगा विद्युत शवदाह गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
पालतू-आवारा कुत्तों का होगा अंतिम संस्कार, बनेगा विद्युत शवदाह गृह
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के पशु प्रेमी अब अपने पालतू कुत्तों की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार करा सकेंगे। नगर निगम इसके लिए शहर में विद्युत शवदाह गृह बनाएगा। पैट क्रीमेटर मशीन के जरिए कुत्तों के शवों का निस्तारण किया जाएगा। यह यूपी में अपनी तरह का पहला शवदाह गृह होगा। नगर निगम अधिकारियों ने इस योजना को मंजूरी देकर टेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही जल्द ही शवदाह गृह का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस विद्युत शवदाह गृह पर करीब 14 लाख रुपये का खर्च आएगा।
गाजियाबाद में एक लाख से ज्यादा पालतू कुत्ते हैं। करीब ढाई लाख के करीब आवारा कुत्ते हैं। लेकिन उनकी मौत के बाद उन्हें दफनाने या दाह संस्कार का कोई इंतजाम नहीं है। इसकी वजह से पशु प्रेमियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अपने कुत्तों के शवों का निस्तारण करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। अपने पैट से ज्यादा लगाव होने की वजह से वह उनका सम्मान से अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। इसकी वजह से नगर निगम को यह योजना बनानी पड़ी। निगम ने नंदग्राम के सामने व श्वान केंद्र के पास कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए विद्युत शवदाह गृह बनाने की प्लानिंग की है। यही पर कुत्तों का बंध्याकरण भी किया जाता है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक विद्युत शवदाह गृह बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस विद्युत शवदाह गृह में स्ट्रीट डॉग का भी अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। हालांकि इसे पशु प्रेमियों की मांग पर पेट डॉग्स के लिए बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

दाह संस्कार के लिए देना होगा मामूली शुल्क
अधिकारियों का कहना है कि इस पैट क्रीमेटर मशीन के संचालन की लागत, वहां तैनात होने वालेे कर्मचारियों के वेतन पर होने वाले खर्च की भरपाई के लिए नगर निगम कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए मामूली शुल्क तय कर सकता है। इसका प्रस्ताव नगर निगम की बोर्ड बैठक में पेश किया जाएगा। बोर्ड ही इस पर निर्णय लेगा। एक अंतिम संस्कार के लिए 200 से 300 रुपये प्रस्तावित किए जा सकते हैं। नगर निगम अंतिम संस्कार के बाद पशु मालिक को पर्ची भी देगा।
अस्थियां भी चुन सकेंगे लोग
कुत्तों से लोगों का लगाव ज्यादा होने की वजह से वह न सिर्फ उनका अंतिम संस्कार ढंग से करना चाहते हैं, बल्कि इसके बाद अस्थियां चुनने की क्रिया भी करना चाहते हैं। इसको देखते हुए नगर निगम दाह संस्कार के बाद कुत्तों की अस्थियों को भी संभालकर रखेगा ताकि पशु मालिक उन्हें ले जाना चाहे तो ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

योजना पर काम किया जा रहा
पालतू कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए विद्युत शवदाह गृह बनाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए टेंडर मांगे गए हैं। पहली बार में सिंगल टेंडर मिला था, उसे निरस्त कर दिया गया है। अब दोबारा टेंडर जारी किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - डॉ. अनुज सिंह, पशु चिकित्सा व कल्याण अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें