फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बढ़े हाउस टैक्स का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने बढ़े हाउस टैक्स का किया विरोध
विज्ञापन

गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम द्वारा गृहकर में की गई बढ़ोत्तरी का विरोध किया। उन्होंने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र सौंपकर कहा कि कोरोना के कारण सभी व्यापार बंद हैं। ऐसे में आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगोें पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा हैं। व्यापार मंडल रजिस्टर्ड का प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग के नेतृत्व में महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त से मिला। उन्हें गृहकर तथा सैनिटाइजेशन की व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया। उदित मोहन गर्ग ने बताया कि सभी की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। ऐसे में नगर निगम द्वारा गृहकर वृद्धि का फैसला व्यापारी वर्ग और आम जनता की कमर तोड़ने वाला साबित होगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग, ज़िला महामंत्री अशोक शर्मा, महानगर महामंत्री सुनील प्रताप सिंह, कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमन अग्रवाल, व्यापारी संजय शर्मा, अमित जिंदल, प्रांशु गर्ग, सिद्धार्थ गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें