फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरापुरम में 20 दिन में 2462 मरीज हुए संक्रमण मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम में 20 दिन में 2462 मरीज हुए संक्रमण मुक्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले में टॉप पर रहने वाले क्षेत्रों में अब हालात तेजी से सुधरे रहे हैं। मई की शुरुआत में जिन क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या हजार में थी, वहां अब सक्रिय केस 100 के अंदर आ गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले कम होने के बाद कंटेंटमेंट जोन भी कम किए गए हैं।
ट्रांस हिंडन क्षेत्र के इंदिरापुरम में मई की शुरुआत में कोरोना संक्रमण के मामले 2093 थे, अब करीब 20 दिन में 2462 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। इंदिरापुरम में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 431 है। इसी तरह से कौशांबी में 1021 संक्रमितों की संख्या घटकर 123 पर पहुंच गई है। इन दोनों क्षेत्रों में दिल्ली से अधिक आवाजाही के चलते मरीजों की संख्या सबसे अधिक थी। गाजियाबाद जिले में अब तक 54752 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा। इंदिरापुरम, कौशांबी के अलावा साहिबाबाद, लोनी बॉर्डर क्षेत्र, लिंक रोड में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए। शहरी क्षेत्र की बात की जाए तो कविनगर और विजयनगर क्षेत्र में मई की शुरुआत तक कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

....
जिले के टॉप-5 संक्रमण वाले क्षेत्रों में अब की स्थिति
क्षेत्र 20 दिन पहले की स्थिति वर्तमान में संक्रमितों की संख्या
इंदिरापुरम 2093 431
कौशांबी 1021 123
साहिबाबाद 962 229
कविनगर 864 589
विजयनगर 881 200
लाइन पार क्षेत्र में 681 हुए स्वस्थ :
कोरोना संक्रमण के मामले में शहर क्षेत्र में विजयनगर में 881 संक्रमित थे। इनमें से अब तक 681 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इस क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 200 रह गई है। जबकि कविनगर में 864 में से अब 589 संक्रमित बचे हैं। जिले में कोरोना के मामले घटने के साथ ही जिला प्रशासन ने कंटेंटमेंट जोन की संख्या को भी कम किया है। विजयनगर में जिला प्रशासन ने सबसे ज्यादा 115 कंटेंटमेंट जोन थे इनमें से अब 57 कंटेंटमेंट जोन रह गए हैं। कविनगर में 51 कंटेंटमेंट जोन जोन में से 20 कंटेँटमेंट जोन खत्म किए गए हैं।
विज्ञापन

----
थाना क्षेत्र सक्रिय संक्रमित
कविनगर 589
सिहानी गेट 249
कोतवाली 107
विजयनगर 200
नंदग्राम 186
बापूधाम 138
मसूरी 97
मुरादनगर आंशिक 21
साहिबाबाद 229
टीला मोड़ 01
लिंक रोड 21
इंदिरापुरम 403
कौशाम्बी 123
खोड़ा 15
मोदीनगर 369
भोजपुर 22
निवाड़ी 32
मुरादनगर 148
लोनी 34
लोनी बॉर्डर 02
ट्रोनिका सिटी 14
-----
तेजी से कम हुए मामले
संक्रमण वाले क्षेत्रों में जिला प्रशासन के सहयोग से तेजी से काम किया गया। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को रेपिड रेस्पांस टीमों की जरिए निगरानी की गई। इसके अलावा इन क्षेत्रों में संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच भी प्राथमिकता पर की गई। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद लोगाें ने भी नियमों पर लगातार पालन किया, जिससे मामलों में कमी आई है।
-डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें