फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए शासन से मिलीं 30 हजार डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण के लिए शासन से मिलीं 30 हजार डोज
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना टीकाकरण के लिए शासन से स्वास्थ्य विभाग को 30 हजार डोज भेज दी गई हैं। जिले में 45 वर्ष तक के लोगों को कोरोना का टीकाकरण लगाए जाने का अभियान शुरू होने के साथ ही टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ बढ़ी है। शासन से भेजी गई वैक्सीन की डोज से तीन दिन ही टीकाकरण हो सकेगा।
शुक्रवार को कई निजी और सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन की कमी देखी गई। नेहरूनगर स्थित एक केंद्र में दोपहर को टीकाकरण बंद किया गया। जिले में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए शासन ने प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य भी बढ़ाया है। इससे वैक्सीन की कमी भी स्वास्थ्य विभाग के सामने आ रही है। शहरी क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों पर लोग अधिक संख्या में आ रहे हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता की कमी देखने को मिल रही है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जिले के कुछ गांवों में प्रतिदिन 15 से 20 लोग ही टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर और मुरादनगर के कुछ गांवों में टीकाकरण की रफ्तार बेहद सुस्त है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि गांवों में टीकाकरण बढ़ाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम लगातार चल रहा है। विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ = वैक्सीन की 30 हजार डोज शासन से मिल गई हैं और अधिक डोज के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। फिलहाल वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। लोग भी पहले से अधिक टीकाकरण के लिए जागरूक हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें