फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में अंडों की क्रेट के बीच छिपाकर लाई गई शराब पकड़ी

विज्ञापन
मसूरी पुलिस और आबकारी टीम में पकड़ी 20 लाख की शराब। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
ट्रक में अंडों की क्रेट के बीच छिपाकर लाई गई शराब पकड़ी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी पुलिस व आबकारी टीम ने ट्रक में अंडों के बीच छिपाकर पानीपत से लाई गई 20 लाख रुपये की शराब पकड़ी है। हालांकि, ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा के मुताबिक मुखबिर ने सूचना दी थी कि पानीपत से ट्रक में तस्करी की शराब की खेप गाजियाबाद लायी जा रही है। यह खेप ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सुंदरदीप टोल प्लाजा से होते हुए गाजियाबाद पहुंचाई जाएगी। सूचना पर मसूरी थाना व आबकारी विभाग की टीम ने टोल प्लाजा पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। तलाशी लेने पर ट्रक से 450 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। शराब अंडों की क्रेट के बीच छिपाकर लाई जा रही थी। शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। पुलिस को अंदेशा है कि शराब की उक्त खेप पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लायी गई थी। एसपी ग्रामीण का कहना है कि शराब की खेप गाजियाबाद में किसके यहां उतरनी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही फरार ट्रक चालक और मालिक की सुरागरसी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें