फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआइटी ने मुरादनगर पहुंच एकत्रित किए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईटी ने मुरादनगर पहुंच घटना से संबंधित साक्ष्य किए एकत्र
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुरादनगर में हुए श्मशान घाट हादसे की जांच केलिए शुक्रवार को पांच सदस्यीय एसआईटी उखलारसी, संगम एवं न्यू डिफेंस कॉलोनी पहुंची। जांच एजेंसी केअधिकारियों ने घायलों के घर पहुंचकर उनसे घटना के बारे में जानकारी ली। उसके बाद टीम श्मशान घाट पहुंची और घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने कई लोगों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

मुरादनगर में श्मशान घाट हादसे की जांच के लिए एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम) का गठन किया गया है। शुक्रवार दोपहर देव रंजन वर्मा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम पहुंची। टीम के अधिकारी सबसे पहले संगम विहार कॉलोनी पहुंचे। वहां लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद वह न्यू डिफेंस कॉलोनी में वादी दीपक पुत्र जयराम के घर पहुंचे। उनसे विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की। दीपक ने बताया कि एसआईटी की टीम ने उनसे घटना को लेकर विस्तार से पूछताछ की। साथ ही वहां हुए निर्माण कार्य के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद टीम घायल उधम सिंह के घर पहुंची। उनसे भी कई बिंदुओं पर जानकारी की। टीम के अधिकारियों ने कई लोगों को अलग-अलग बुलाकर बात की, जिससे सही तथ्यों को जुटाया जा सके। इसके बाद टीम श्मशान घाट पहुंची। यहां श्मशान घाट के पंडित नरेश कुमार से बात की। उनके बयान दर्ज किए। वहां से टीम नगर पालिका कार्यालय मुरादनगर पहुंची। वहां श्मशान घाट में हुए निर्माण कार्य के दस्तावेज और खर्च हुई रकम के बारे में जानकारी की। इसके अलावा टीम ने कई अन्य साक्ष्य भी जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें