फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिक की लापरवाही से कार चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैकेनिक की लापरवाही से कार चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में एक मैकेनिक ने ठीक करने की बजाय कार गैराज के बाहर खड़ी कर दी। जिसे चोर चोरी कर ले गए। मिर्जापुर निवासी पीड़ित आसिफ सैफी ने मैकेनिक व गैराज के अन्य कर्मचारियों की लापरवाही से कार चोरी होने का आरोप लगाते हुए विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आसिफ सैफी का कहना है कि गत 24 अगस्त को उन्होंने अपनी कार सलमान नाम के मैकेनिक को ठीक करने के लिए दी थी लेकिन मैकेनिक ने 18 अक्तूबर तक उनकी कार ठीक नहीं की। आसिफ का आरोप है कि 18 अक्तूबर से पहले मैकेनिक ने उन्हें फोन करके कहा था कि गैराज में जगह न होने के कारण उनकी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी है। गाड़ी चोरी हो गई तो उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने मैकेनिक की इस बात का विरोध किया और बुखार होने के कारण 4-5 दिन बाद कार ले जाने के लिए कहा। आसिफ का आरोप है कि 18 अक्तूबर को मैकेनिक ने उन्हें फोन कर कार चोरी होने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो पुलिस भी आ गई थी। पीड़ित का आरोप है कि मैकेनिक की लापरवाही से उनकी कार चोरी हुई है। मैकेनिक व गैराज के अन्य कर्मचारियों पर शक जाहिर करते हुए आसिफ ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें