फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के प्रपोजल का परीक्षण करेगी तकनीकी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रपोजल का परीक्षण करेगी तकनीकी टीम
विज्ञापन

गाजियाबाद। राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के लिए गाजियाबाद में तैयार किए गए प्रपोजल का अब तकनीकी टीम परीक्षण करेगी। इसके लिए शासन स्तर पर टीम का गठन किया गया है। टीम के परीक्षण में प्रपोजल पास हुआ तो योजना पर काम आगे बढ़ेगा।
राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत गाजियाबाद समेत कई शहरों को प्रदेश सरकार स्मार्ट बनाने पर काम करेगी। प्रत्येक शहर पर पांच साल में 250 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। यानी प्रत्येक वर्ष 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए नोडल विभाग बनाए गए नगर निगम ने स्मार्ट सिटी का प्रपोजल तैयार कर मंडलायुक्त के माध्यम से शासन को भेजा था। इसमें नगर निगम, जीडीए, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, पावर कारपोरेशन समेत कई विभागों के प्रपोजल शामिल हैं। नगर निगम ने कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी को कंप्यूटराइज्ड कर उसमें ई-बुक्स की व्यवस्था कराने और निगम के छह स्कूलों को स्मार्ट बनाने का प्रपोजल बनाया था। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज, प्ले ग्राउंड इत्यादि बनाए जाने हैं। जीडीए की ओर से महामाया स्टेडियम के पीछे 28 एकड़ जमीन पर पार्क, झील समेत पिकनिक स्पॉट बनाने और दिल्ली-मेरठ रेलवे लाइन के बगल से गुजर रहे मार्ग को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से शहर के 60 से ज्यादा स्कूलों को स्मार्ट बनाने और पीडब्ल्यूडी की ओर से हिंडन एयरपोर्ट रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमएमजी अस्पताल को कंप्यूटराइज्ड कर मरीजों की पूरी हिस्ट्री कंप्यूटर में दर्ज करने के लिए इसे स्मार्ट अस्पताल बनाने की योजना को स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किया गया है। नगर निगम ने राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के इस प्रपोजल को डीएम और मंडलायुक्त के माध्यम से शासन को भेज दिया था। अब शासन ने इस प्रपोजल के परीक्षण को कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन खान का कहना है कि शासन स्तर पर परीक्षण के बाद ही प्रपोजल पर आगे काम किया जाएगा। परीक्षण करने वाली टीम ने अगर कोई संशोधन का सुझाव दिया तो उस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें