फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व घने बादलों से शाम चार बजे छा गया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
काले बादलों व बारिश से शाम चार बजे ही छा गया अंधेरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से लोगों को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार शाम को आसमान में फिर काले बादल छा गए और अंधेरा हो गया। थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। अंधेरा छाने से वाहन चालक लाइट जलाकर चलते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि होली तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
पिछले तीन मार्च से हो रही बारिश से फिर से ठंडक बढ़ गई है। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया। हवा की स्पीड आठ किमी प्रति घंटा से चलती रही, जिससे पूरे दिन लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा। बारिश से आर्र्दता भी 92 फीसदी दर्ज की गई। शुक्रवार को 34 एमएम बारिश हुई है, जबकि बृहस्पतिवार को 12 एमएम बारिश हुई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी रात में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक रुक - रुक कर बारिश हो सकती है। रविवार को मौसम के साफ रहने की संभावना है। अभी दो दिन तक सर्दी का एहसास होता रहेगा। वहीं, बारिश ने किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इस समय गेहूं की फसल में बाली आ गई है। बारिश से पराग कण खराब होने की संभावना है, इससे पैदावार में कमी आ जाएगी।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम वैज्ञानिक डा. एसवी सिकेरा का कहना है कि इस बार राजस्थान, दिल्ली - एनसीआर सहित अन्य प्रांतों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका दबाव नीचे की तरफ आ जाने से पूरे प्रदेश के साथ ही दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में ओले पड़ने से सर्दी का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन

फिजीशियन डा. आरपी सिंह का कहना है कि ऐसे मौसम में जो पहले से किसी बीमारी की चपेट में हैं या जिनका दो चार साल पहले एक्सीडेंट हुआ हो, उनकेलिए अधिक परेशानी होती है। बचाव के लिए सबसे बेहतर उपचार है कि नियमित योग करें और ताजे व मौसमी फल खाएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें