फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदरपुर में कई गांवों के किसानों की हुई पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर में कई गांवों के किसानों की हुई पंचायत
विज्ञापन

गाजियाबाद। सदरपुर गांव में भाकियू ने किसानों के साथ एक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए धर्मवीर सिंह ने किसानों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से फोन पर किसानों की बात कराई। राकेश टिकैत ने किसानों को उनकी सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पंचायत में सदरपुर, मैनापुर, नगलापाट्र, दुहाई, मोरटा गांव के किसान शामिल हुए। किसानों ने 2004 में अधिग्रहित हुई जमीन के बाद से आंदोलन जारी रहने की बात कही। किसानों ने कहा कि अक्तूबर 2019 में किसानों व जिला प्रशासन का एक समझौता हुआ था। इसमें 1100 रुपये वर्ग मीटर का मुआवजा देने और भविष्य में इसी योजना में मुआवजा बढ़ने पर बढ़ा हुआ मुआवजा देने की बात कही। किसानों के मुताबिक छह सात दिन पहले डीएम ने उनकी समस्याओं के समाधान को विधिक कमेटी गठित करने की बात कही थी, जो कि अब तक नहीं बनी है। पंचायत में राजबीर सिंह, हरेंद्र नेहरा, राजेंद्र सिंह, टुकी पंडित, सुदेशपाल, संदीप सिंह, सत्यपाल सिंह, रवींद्र सिंह, रबिया, अशोक कुामर, महेंद्र सिंह, राज सिंह सहित आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें