फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका निजी कंपनी को, सीवर मेंटेनेंस का काम कर रहे निगम कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेका निजी कंपनी को, सीवर मेंटेनेंस का काम कर रहे निगम कर्मचारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम ने एसटीपी संचालन और सीवर लाइनों की मेंटेनेंस का ठेका निजी कंपनी को दे दिया है, लेकिन कर्मचारी अभी भी नगर निगम के ही काम कर रहे हैं। कर्मचारी वेतन नगर निगम से ले रहे हैं, लेकिन काम निजी कंपनी का कर रहे हैं। अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र जारी करना पड़ा। उन्होंने निजी कंपनी के लिए काम करते पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शासन ने गाजियाबाद, मेरठ समेत कई शहरों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन और सीवर मेंटेनेंस का कांट्रेक्ट चेन्नई की वीए टेक वैबैग नाम की कंपनी को दिया है। इसके बाद नगर निगम ने चार एसटीपी और विजयनगर व सिटी जोन के सीवर नेटवर्क कंपनी को सौंप दिए हैं। इन दोनों जोन में नगर निगम के करीब 175 कर्मचारी सीवर मेंटेनेंस के कार्य में लगे थे। निगम ने इन कर्मचारियों को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग से अटैच कर दिया था। बावजूद इसके गुपचुप तरीके से इनमें से अधिकांश कर्मचारी प्राइवेट कंपनी के लिए काम कर रहे हैं। यानी सैलरी नगर निगम दे और फायदा ले प्राइवेट कंपनी। नगर निगम के अधिशासी अभियंता आनंद त्रिपाठी का कहना है कि सर्कुलर जारी कर सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग से अटैच कर दिया गया है। कोई भी कर्मचारी प्राइवेट कंपनी के लिए काम करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें