फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमटी में लेट लाइन बजा डीजे तो जीडीए वीसी ने बुलाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी में लेट नाइट बजा डीजे तो जीडीए वीसी ने बुलाई पुलिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। वैवाहिक कार्यक्रम का हवाला देकर आईएमटी कॉलेज में देर रात तक डीजे बजाने पर जीडीए वीसी ने पुलिस बुला ली। पुलिस आनन-फानन में कॉलेज पहुंची और डीजे बंद कराकर चली गई। लेकिन, पुलिस के जाते ही डीजे दोबारा से ऑन कर दिया गया और सुबह 6 बजे तक कानफोड़ू आवाज में डीजे बजा। पता लगने पर बीट पुलिस ऑफिसर प्रवीण कुमार ने आईएमटी प्रबंधन को नोटिस थमाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉलेज में वैवाहिक कार्यक्रम कैसे किया गया, इसकी जांच कराई जाएगी।
फर्रूखाबाद निवासी शुभम रस्तोगी आईएमटी कॉलेज का छात्र है। आईएमटी में वैवाहिक कार्यक्रम का हवाला देकर शुभम रस्तोगी ने पुलिस-प्रशासन से रविवार शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक डीजे बजाने की परमिशन मांगी थी। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने परमिशन दे दी। बताया जा रहा है कि परमिशन के आधार पर कॉलेज में छात्रों ने तेज आवाज में डीजे बजाया। निर्धारित समय से बाद भी डीजे बजने पर आईएमटी के पास रहने वाली जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने 112 पर कॉल करकेपुलिस बुला ली। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सूचना पर रात में ही डीजे बंद करा दिया गया था, लेकिन पुलिस के जाते ही छात्रों ने डीजे दोबारा चालू कर दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह 6 बजे तक डीजे बजाया गया।
विज्ञापन

बीट कांस्टेबल का नोटिस- अंतिम चेतावनी है, पुनरावृत्ति न हो
सुबह 6 बजे तक डीजे बजने का पता लगने पर बीट कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने कविनगर थाने पर बीट सूचना दर्ज कराई। इसके बाद आईएमटी कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी किया। बीट कांस्टेबल ने चेतावनी दी कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाना गैरकानूनी है। आईएमटी में सुबह 6 बजे तक छात्रों ने डीजे बजाया, जो घोर आपत्तिजनक है। लिहाजा अंतिम चेतावनी दी जा रही है। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कॉलेज में शादी कार्यक्रम की होगी जांच
कविनगर पुलिस का कहना है कि शादी आयोजन बताकर डीजे बजाने की परमिशन ली गई थी। कॉलेज में वैवाहिक कार्यक्रम करने की भी जांच कराई जाएगी। वैवाहिक कार्यक्रम में छात्रों द्वारा डीजे बजाना भी संदिग्ध है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। अगर किसी तरह का झोल मिलता है, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हो सकता है कि पुलिस-प्रशासन को गुमराह कर डीजे बजाने की परमिशन ली गई हो।
बीट सिस्टम के पीछे मेरी यही परिकल्पना : एसएसपी
एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि छोटी से छोटी सूचना पुलिस तक पहुंचे और लोगों के बीच पुलिस की पकड़ हो, इसी मकसद से बीच सिस्टम लागू किया गया था। बीट प्रणाली को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ जब आईएमटी कॉलेज के डायरेक्टर के नाम किसी बीट कांस्टेबल ने कॉलेज मैनेजर को नोटिस सौंपा है। एक सिपाही की अहमियत क्या होती है, यह उक्त मामले से पता चलता है और बीट सिस्टम के पीछे उनकी यही परिकल्पना थी।
कॉलेज की बदनामी है, कार्रवाई करेंगे
रात 10 बजे के बाद डीजे तो दूर तेज आवाज में म्यूजिक बजाने की परमिशन भी नहीं है। रविवार वह कैंपस में नहीं थे। फिलहाल प्लेसमेंट चल रहे हैं। हो सकता है कि प्लेसमेंट होने की खुशी में किसी छात्र ने डीजे बजवाया हो। मंगलवार को वह पूरे मामले की जानकारी लेंगे। ऐसी घटना होना कॉलेज की बदनामी है, लिहाजा दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- आशीष भट्टाचार्य, एमडी- आईएमटी
परमिशन लेकर बजा सकते हैं डीजे
20 अगस्त 2019 को प्रयागराज हाईकोर्ट ने डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। डीजे बजाने वालों को 5 साल जेल व एक लाख रुपये तक जुर्माने की सजा की घोषणा की गई थी। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी। राहत देते हुए शादी समारोह, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य आयोजनों में जिला प्रशासन से अनुमति लेकर डीजे बजाने की राहत दे दी गई थी।
विज्ञापन

देर रात डीजे तो डायल करें पुलिस का नंबर
रात 10 बजे के बाद या किसी भी समय अत्यधिक तेज ध्वनि में डीजे बजने पर पुलिस से शिकायत की जा सकती है। पुलिस मदद लेने के लिए 112 नंबर सबसे सुलभ तरीका है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के चौकी प्रभारी या एसएचओ केसीयूजी नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें