फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्रों में डटे रहते हैं वाणिज्य कर विभाग के अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई पर डीएम सख्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। वाणिज्य कर विभाग की मोबाइल टीमें औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर सीधे कार्यवाही कर रही हैं। लोहा मंडी में भी अफसरों के रवैये से व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस मामले में औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों ने जिलाधिकारी से भी शिकायत की। नियमानुसार वाणिज्य कर की मोबाइल टीम हाइवे पर तैनात रहती हैं और मालवाहक वाहनों की जांच करती हैं।
विज्ञापन

पिछले कई महीनों से मोबाइल टीमों के साथ अफसर औद्योगिक क्षेत्रों में कार्रवाई कर रहे थे। उद्यमियों का कहना था कि अधिकारी औद्योगिक क्षेत्रों में खड़ी गाड़ियों पर भी कार्रवाई कर रहे थे। कभी ई-वे-बिल की जांच के नाम पर तो कभी लोड वाहनों की जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा था। औद्योगिक क्षेत्रों से वाहनों को जब्त कर अधिकारी अपने साथ ले जा रहे थे। इसकी शिकायत के बाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने वाणिज्य कर विभाग को पत्र लिखकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उद्योग बंधु की बैठक में मिली शिकायत के बाद वाणिज्य कर विभाग की मोबाइल टीमों को औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्रों में न जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह का मामला उनके संज्ञान में आता है तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के विरूद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें