फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद मधुबन बापूधाम पीएम आवास के भवनों का होगा आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन-बापूधाम के पीएम आवासों का छह को ड्रॉ
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले प्रोजेक्ट के भवनों के आवंटन का रास्ता साफ हो गया है। जीडीए छह फरवरी को मधुबन-बापूधाम में निर्माणाधीन 856 आवासों का ड्रॉ निकालेगा। आवेदकों की एक साल चली लंबी पात्रता जांच के बाद ड्रॉ की तिथि निर्धारित हुई है। दूसरी ओर भवनों का आवंटन होने के बाद मार्च माह तक आवंटियों को पीएम आवास की चाबी मिलने की पूरी संभावना है। दूसरी ओर आवंटन के बाद जीडीए को शासन के अंशदान की आठ करोड़ की किस्त मिल जाएगी।
शासनादेश के तहत पीएम आवास का ड्रॉ होने के बाद आवंटियों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड होना जरूरी है। ऐसे में जीडीए खुद ड्रॉ को जल्द से जल्द पूरा कराना चाहता है। 856 पीएम आवास योजना का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक , भवनों का निर्माण कार्य फरवरी के अंत तक पूरा होनेे की संभावना है। प्रधानमंत्री आवास योजना में जीडीए के 14154 और निजी बिल्डरों के 8049 पीएम आवास की डीपीआर मंजूर हो चुकी है। मधुबन-बापूधाम योजना में 856 पीएम आवास को जनवरी में हैंडओवर किया जाना था लेकिन अक्तूबर में दिवाली बाद बढ़े प्रदूषण के कारण करीब 34 दिन निर्माण कार्य पर पूरी तरह से ब्रेक लगा रहा। ऐसे में जीडीए को प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए रेरा से छह माह का एक्सटेंशन भी लेना पड़ा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में निर्माण पर लगी रोक हटने के बाद भवनों का निर्माण तेज गति से जारी है।
विज्ञापन

जांच में 4922 आवेदक मिले पात्र
जिला प्रशासन की जांच में करीब 4922 आवेदक पात्र पाए गए हैं। मधुबन-बापूधाम में पीएम आवास के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 6983 लोगों ने आवेदन किया था। जीडीए ने डूडा से जांच भी कराई लेकिन अर्थला में सरकारी जमीन पर पीएम आवास के अनुदान में फर्जीवाड़ा सामने आने पर डीएम ने फिर से इन भवनों के आवेदकों की पात्रता की जांच के आदेश दिए थे। उससे पहले हुई जांच में 2061 आवेदनों को अपात्र घोषित कर बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन

ड्रॉ से पहले जीडीए बोर्ड सदस्य ने उठाए सवाल
एक साल की देरी से हो रहे पीएम आवास के ड्रॉ से पहले सवाल खड़े होने लगे हैं। जीडीए बोर्ड सदस्य व निगम पार्षद हिमांशु मित्तल ने आवेदकों की पात्रता पर सवाल उठाते हुए पात्रता की फिर से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आवेदकों की सूची में गौतमबुद्धनगर के निवासियों को शामिल करने, एक ही परिवार के तीन बेटों की आय समान होने पर सवाल उठाए हैं। इस पर जीडीए अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने उनसे जांच के लिए सोमवार तक लिखित आपत्तियां मांगी थीं, जिससे मामले की जांच कराई जा सके।
कोट
मधुबन-बापूधाम में 856 पीएम आवासों का ड्रॉ छह फरवरी को प्रस्तावित है। प्रोजेक्ट में 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें