फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में बंद कमरे में सोना जानलेवा हो सकता है

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी में बंद कमरे में सोना जानलेवा हो सकता है
विज्ञापन

गाजियाबाद। सर्दी में हीटर, ब्लोअर या अंगीठी जलाते समय कमरे को पूरी तरह से भूलकर भी न बंद करें, बल्कि खिड़की खुली रखें और पूरी रात हीटर, अंगीठी या ब्लोअर न जलाएं। इसका एक बड़ा कारण है कि गर्मी से धीरे-धीरे कमरे में ऑक्सीजन खत्म हो जाती है और कार्बन मोनोऑक्साइड ज्यादा होने लगती है। यह जहरीली गैस सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचकर खून में मिल जाती है। इस वजह से खून में हीमोग्लोबिन का लेवल घट जाता है और बेहोशी छाने लगती है जिससे इंसान की मौत हो जाती है। वेंटिलेशन सबसे जरूरी है, जहां वेंटिलेशन की सुविधा नहीं रहती, वहां खतरा अधिक रहता है।
संयुक्त अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कार्बन मोनोऑक्साइड एक जहरीली गैस है। ऐसी किसी जगह पर जहां कोयला या लकड़ी जल रही हो और हवा की निकासी का कोई माध्यम न हो तो सांस लेने के दौरान हम कार्बन मोनोऑक्साइड और ऑक्सीजन दोनों अंदर लेते हैं। कार्बन मोनोऑक्साइड हीमोग्लोबिन के साथ मिलकर कार्बोक्सी हीमोग्लोबिन में बदल जाता है। दरअसल खून में मौजूद आरबीसीए ऑक्सीजन की तुलना में कार्बन मोनोऑक्साइड से पहले जुड़ती है। अगर आप किसी ऐसी जगह पर हैं जहां ऑक्सीजन की तुलना में कार्बन मोनोऑक्साइड बहुत अधिक है तो धीरे-धीरे खून में ऑक्सीजन की जगह कार्बन मोनोऑक्साइड आ जाती है। इससे शरीर के कई अहम अंगों को ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है। इससे हाईपोक्सिया की स्थिति बन जाती है, जिससे ऊतक, टिशु नष्ट होने लगते हैं और मौत की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

यह होते हैं शुरुआती लक्षण्ा
अगर आप किसी ऐसी जगह हैं जहां कार्बन मोनोऑक्साइड का प्रतिशत अधिक है तो सिर दर्द, चक्कर आना, उल्टी महसूस होना जैसे लक्षण नजर आएंगे। सांस लेने में तकलीफ , आंखों में जलन की भी शिकायत हो जाती है।
विज्ञापन

इस तरह से करें बचाव
अगर आप ब्लोअर या हीटर का प्रयोग करते हैं तो इसे थोड़े समय के लिए ही करें। अगर आप इनमें से किसी भी साधन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वेंटिलेशन का खास ख्याल रखें।
- बंद कमरे में कोयला या लकड़ी जलाने से परहेज करें।
- अलाव जलाकर उसके पास न सोएं।
- साथ में पानी से भरी बाल्टी जरूर रखें।
- आग जलाएं तो जमीन पर सोने से बचें।
- घर में अगर कोई बच्चा हो तो आग न जलाएं तो ज्यादा बेहतर है।
- अगर हीटर या ब्लोअर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो भी सावधानी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें