फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस को पति बताने वाली दीप्ति पर एक और मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएस को पति बताने वाली दीप्ति पर एक और मुकदमा
विज्ञापन

गाजियाबाद। खुद को आईपीएस की पत्नी बताने वाली दीप्ति शर्मा पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। दीप्ति ने एक महिला पर फर्जी ट्विटर एकाउंट से आरोप लगाया था कि वह एक महिला इंस्पेक्टर के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाती है। महिला की तहरीर पर सिहानी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दीप्ति फिलहाल न्यूज चैनल में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी के मामले में जेल में बंद है। कविनगर पुलिस ने गत 19 अगस्त को उसे जेल भेजा था।
सिहानी गेट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का कहना है कि दीप्ति ने नौकरी के नाम पर एक युवक से रकम ठगी थी। दीप्ति के जेल जाने से पहले पीड़ित युवक ने उनसे संपर्क कर घटनाक्रम से अवगत कराया था। महिला का कहना है कि युवक की बात सुनकर उन्होंने डीजीपी को ट्वीट कर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने की बात कही थी। आरोप है कि शिकायत का पता लगने पर दीप्ति ने अजय नाम की फर्जी आईडी बनाई और उससे उन पर ठगी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

महिला इंस्पेक्टर संग सेक्स रैकेट चलाने का आरोप
पीड़ित महिला का कहना है कि दीप्ति चौधरी ने अजय नाम की फर्जी आईडी से उन पर गंभीर आरोप लगाए। महिला के बारे में यह भी कहा गया कि वह एक अन्य महिला के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाती है। जिस दूसरी महिला का नाम ट्वीट में लिखा गया, वह एलआईयू में इंस्पेक्टर है। सिहानी गेट एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर दीप्ति शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दीप्ति चौधरी पर कई मुकदमे हैं दर्ज
जानकारी के मुताबिक दीप्ति चौधरी पर गाजियाबाद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट के आदेश पर दीप्ति चौधरी के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने का मुकदमा इसी साल साहिबाबाद थाने में दर्ज हुआ है। प्रदेश के सीएम की फोटो के साथ अशोभनीय टिप्पणी करने पर भी दीप्ति के खिलाफ सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। इतना ही नहीं, दीप्ति ने गाजियाबाद में तैनात रहे दो आईपीएस अधिकारियों के साथ अपने फोटो लगाकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थीं। एक आईपीएस अधिकारी को तो दीप्ति ने अपना पति तक बताया था, जबकि उक्त अधिकारी पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें