फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीएमएलजी की प्रधानाचार्या समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वीएमएलजी की प्रधानाचार्या समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। ढाई वर्ष पहले विद्यावती मुकुंदलाल गर्ल्स कॉलेज के हास्टल में हुई छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कॉलेज की प्रधानाचार्या समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामले को आत्महत्या में दर्ज किया था। छात्रा के पिता बच्चा लाल चौधरी ने कोर्ट में याचिका डाली थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता बच्चा लाल चौधरी ने याचिका दायर की थी। इसमें बताया था कि कॉलेज प्रबंधन के दबाव में सिहानी गेट थाना पुलिस ने उनकी बेटी की मौत के मामले में आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। जबकि हॉस्टल में उनकी बेटी की हत्या की गई थी। बताया कि उनकी बेटी बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी और कॉलेज के ही हॉस्टल में रहती थी। घटना के दिन सात सितंबर 2017 को उनकी बेटी से बात भी हुई थी। वह ठीक थी, उसने किसी प्रकार की परेशानी की बात भी नहीं की थी। कुछ ही देर बाद कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। सूचना के बाद वह तत्काल कालेज पहुंचे। वहां पहुंचने पर बताया कि बेटी को मौत हो चुकी है। कालेज प्रबंधन से बेटी की मौत के कारणों के बारे में जानकारी की गई, लेकिन उन्होंने कोई ठोस जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, लेकिन इस सुसाइड नोट पर उनकी बेटी की लिखावट नहीं थी। बल्कि यह लिखावट उसी के कमरे में रहने वाली दूसरी लड़की की थी। उन्होंने बताया कि संदेह होने पर उन्होंने हॉस्टल के कमरे में भी जाकर देखा। वहां छत इतनी ऊंची थी कि फंदा लगाने के लिए उनकी बेटी पहुंच ही नहीं सकती। बच्चालाल चौधरी ने अदालत में दाखिल अपनी याचिका में बताया कि हालात को देखते हुए उन्होंने तत्काल सिहानी गेट थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर हत्या का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने उनकी बात पर सुनवाई नहीं की। कालेज प्रबंधन के दबाव में पुलिस ने काम किया। न्याय न मिलने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राचार्या इंद्राणी, वार्डन अज्ञात, दो छात्राएं स्वाति और ईशा के खिलाफ हत्या एवं हत्या की साजिश की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें