फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम की लाइफलाइन साबित होगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे

विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट यूपी की लाइफ लाइन साबित होगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

गाजियाबाद। पश्चिमी यूपी में बेहतर यातायात व्यवस्था से लेकर औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे अहम साबित होगा। एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से तैयार हो जाने पर करीब 10 से अधिक जिलों की सीधे दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के साथ बिना कहीं रुके कनेक्टिविटी होगी तो उसका लाभ औद्योगिक रूप से भी पश्चिम को मिलेगा। हापुड़ तक नेशनल हाइवे-9 तैयार हो जाने के बाद अब ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिये बिना दिल्ली में प्रवेश करे हरियाणा, पंजाब व राजस्थान जाया जा सकता है।
सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक्सप्रेसवे के तीसरे चरण की सौगात देंगे, जिस पर मौजूदा वक्त में वाहन दौड़ रहे हैं। इस चरण के तैयार होने के बाद मुरादाबाद, बरेली की तरफ से आने वाले वाहन अब हापुड़ से गाजियाबाद सीधे 20 से 25 मिनट में पहुंच रहे हैं। दूसरे चरण में यूपी गेट से डासना का काम पूरा होने पर हापुड़ से दिल्ली के बीच की दूरी महज से 35 मिनट में तय की जा सकेगी। उधर, चौथे चरण में डासना से मेरठ के बीच का एक्सप्रेसवे तैयार होने पर मेरठ से दिल्ली की दूरी तय करने में एक से सवा घंटे का वक्त लगेगा जो अभी तक करीब तीन घंटे तक लगता है। एक्सप्रेसवे पर इस गति का लाभ राजधानी से पश्चिमी यूपी के हिस्सों को जोड़ने में ही नहीं मिलेगा, बल्कि आर्थिक तौर पर भी आने वाले वर्षों में मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ती जमीन और सस्ती मैनपावर
यातायात की सुविधा बेहतर होने के बाद औद्योगिक इकाइयों पश्चिमी यूपी की तरफ आएंगी। इसके सबसे अहम वजह पश्चिमी यूपी में जमीन की कीमतें हरियाणा की तुलना में अभी काफी कम है इसके अलावा बिजली की सुविधा बीते वर्षों में बेहतर हुई है और यहां पर मानव संपदा (मैन पावर) भी हरियाणा, दिल्ली की तुलना में सस्ती दरों पर उपलब्ध है। ऊपर से पश्चिमी को अब एक्सप्रेसवे के जरिए बेहतर यातायात व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है, जिनका लाभ 2021 तक पूरे पश्चिम को मिलेगा।
----------------
एक्सप्रेसवे के प्रमुख चरण
चरण दूरी (किमी) लागत (करोड़) कार्य स्थिति
सरांय काले खा से यूपी गेट 8.17 814. 5 पूरा
यूपी गेट से डासना 19.29 2500 मई 2020
डासना से हापुड़ 22.30 1058 पूरा
डासना से मेरठ 32.00 2300 मार्च 2020
मेरठ कनेक्टर (डीएमई) 13.00 600 नवंबर 2020
2021 तक पश्चिम में बनकर तैयार होंगे ये हाईवे
नेशनल हाईवे दूरी (किमी) लागत (करोड़ रु) समय अवधि
लोनी-बागपत- बड़ौत-शामली 61.4 726 अप्रैल 2020
शामली-सहारनपुर 62.77 779 अप्रैल 2020
मेरठ-बागपत- सोनीपत 47.00 240 जुलाई 2020
गढ़मुक्तेश्वर-मेरठ 47.00 1500 जून 2021
मेरठ-बुढ़ाना-शामली-करनाल 85.00 550 दिसंबर 2020
पानीपत-बिजनौर-नगीना 132.00 3500 जुलाई 2021
मेरठ-बुलंदशहर 61.19 1800 दिसंबर 2019
रुड़की-गांगलहैड़ी 53.00 942 फरवरी 2020
गांगलहैड़ी-युमनानगर 51.50 1184 फरवरी 2020
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें