आज और कल मेरठ रोड पर रूट रहेगा डायवर्जन
गाजियाबाद। अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2019 का आयोजन 30 सितंबर और एक अक्तूबर को मेरठ रोड के विभिन्न कालेजों में होगा। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने मेरठ रोड से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया है। एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह ने बताया कि दो दिन तक जिले में अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा होगी। इस कारण भारी मालवाहक वाहनों का डायवर्जन प्रात: सुबह 7 से 10 एवं दोपहर 12 से 3 बजे तक किया जाएगा। भारी वाहन जिन्हें गाजियाबाद से मेरठ जाना है, वह एएलटी से वाया हापुड़ चुंगी, डासना पिलखुवा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। भारी वाहन जिन्हें मेरठ से गाजियाबाद आना है, वह मोदीनगर से भोजपुर हापुड़ होकर आ सकेंगे। समस्या से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना है।