फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला बना दिया ऊपर, कालोनी रह गई नीचे तो होने लगा जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
नाला बना दिया ऊपर, कॉलोनी नीचे तो होने लगा जलभराव
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनएचएआई की खराब प्लानिंग की वजह से करीब 20 हजार की आबादी जलभराव से जूझ रही है। एनएचएआई ने एनएच-9 चौड़ीकरण के दौरान सड़क किनारे बने नाले की ऊंचाई भी बढ़ा दी है। इससे सर्वोदय नगर कॉलोनी नीची हो गई है। अब कालोनियों की नालियों का पानी एनएचएआई के बगल में बने नाले में नहीं पहुंच रहा है। इससे बारिश होते ही कॉलोनी में जलभराव हो जाता है।
कॉलोनी के लोग अब एनएचएआई और नगर निगम के बीच फंस कर रह गए हैं। सर्वोदय नगर की आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोग नगर निगम अधिकारियों से ही नहीं आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री से भी शिकायत कर चुके हैं। निगम अधिकारियों ने गोलमोल जवाब देकर ठींकरा एनएचएआई के नाले पर फोड़कर पल्ला झाड़ लिया। नगर निगम का कहना है कि फिलहाल यहां पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जा रही है।
विज्ञापन

बच्चे के डूबने की जांच रिपोर्ट पर भी निगम ने उठाए थे सवाल
जलभराव के कारण बीते दिनों सर्वोदय नगर का नाला ओवरफ्लो हो गया था। 10वीं कक्षा के एक छात्र की नाले में गिरकर डूबने से मौत हो गई थी। नगर निगम ने अपने स्तर पर मामले की जांच कराई। इस जांच रिपोर्ट में निगम अधिकारियों ने भी नाले के निर्माण पर सवाल उठाए थे। निगम अधिकारियों ने माना था कि एनएचएआई ने नाले का लेवल ऊपर कर दिया है। इससे सर्वोदय नगर में जल निकासी बाधित हो गई है और यहां जलभराव की समस्या बढ़ गई है।
पार्षद-मेयर से भी शिकायत का नहीं मिला फायदा
सर्वोदय नगर निवासी प्रमोद सक्सेना का कहना है कि वह पार्षद चंपा माहौर और महापौर आशा शर्मा से भी इस समस्या की शिकायत कर चुके हैं। दोनों ही जगह से कोई सुनवाई नहीं हुई। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद बोलीं, निगम कार्यालय पर दूंगी धरना
भाजपा पार्षद चंपा माहौर का कहना है कि सर्वोदय नगर के लोगों की समस्या वास्तव में बड़ी है, इसके लिए वह खुद भी निगम अधिकारियों, महापौर और स्थानीय सांसद से शिकायत कर चुकी हैं। उनकी शिकायत पर भी कहीं से राहत नहीं मिली है। अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह स्थानीय लोगों के साथ नगर निगम पर जल्द ही धरना देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें