गाजियाबाद में बारिश के बाद लगातार डेंगू के लार्वा मिल रहे हैं। बुधवार को दस स्थानों पर ब्रीडिंग पाई गई जिसमें से विजयनगर, प्रतापविहार, गोविंदपुरम, सहित कौशांबी, डासना आदि शामिल हैं। इनको मिलाकर अभी तक 60 स्थानों पर डेंगू की ब्रीडिंग पाई गई है।
इस बार डेंगू ब्रीडिंग रोकने केलिए और डेंगू से बचाव के लिए दो तीन महीने से लार्वा जांच अभियान चल रहा है, जिसके तहत एक हफ्ते पहले डेंगू का लार्वा मिला था। विजयनगर, प्रतापविहार वसुंधरा, लोनी, कौशांबी में 15 स्थानों पर ब्रीडिंग मिली थी। बुधवार को भी दस स्थानों पर ब्रीडिंग पाई गई है जिसमें कौशांबी, डासना, वैशाली और वसुंधरा आदि क्षेत्रों केगमलों में, छत पर पड़े खाली बर्तन, कूलर आदि में ब्रीडिंग मिली है।
ये हैं संवेदनशील क्षेत्र
लोनी के मेवला भट्टी, अगरौला, मीरपुर, नवादा,अलीपुर,खानपान, मंडोला, डासना में मानकी, जलालाबाद, इकला, इनायतपुर, नगला, अटौर, भोजपुर में मोहनपुर और मथुरापुर, मुरादनगर में डिडौली, मनौली, भदौली सुराना विजयनगर में क्रॉसिंग रिपब्लिक, भीमनगर, प्रताविहार ,मिर्जापुर, वसंधुरा जोन इंदिरापुरम, वैशाली और कौशांबी, सिटी जोन में राजनगर एक्सटेंशन, नेहरूनगर, कृष्णानगर,नेहरूनगर, मोहननगर जोन में अर्थला, शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, राजेंद्रनगर और कविनगर जोन में हरसांव, गोविंदपुरम ब्लॉक, शास्त्रीनगर और संजयनगर आदि क्षेत्र हैं।