फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिन क्रू के घर से हीरे की अंगूठी और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
केबिन क्रू के घर से हीरे की अंगूठी और नकदी चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के चार्म्स अपार्टमेंट में चोरों ने केबिन क्रू प्रियंका चौहान के बंद घर से हीरे की अंगूठी, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ली। चोर सर्विस रोड की तरफ से खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। घटना के दौरान वह ड्यूटी पर दिल्ली से मुंबई गई थीं।
बीएसएफ के सहायक कमांडेंट सरदार सिंह चौहान की बेटी प्रियंका ने बताया कि चोर खिड़की तोड़कर अलमारी से हीरे की अंगूठी जिसकी कीमत करीब 53 हजार रुपये थी और साढ़े चार हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने अलमारी से कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं चुराया। वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटीं तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने बताया कि साहिबाबाद पुलिस से शिकायत कर साक्ष्य जुटाने और आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक करने की भी गुहार लगाई थी। बावजूद इसके पुलिसकर्मियों ने कोई दिलचस्पी नहीं ली। इतना ही नहीं, पुलिस उन्हें लिखित शिकायत थाने में देने की बात कहकर लौट गई। हालांकि, पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी अभिजीत आर शंकर का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में टीम को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें