फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर अधिवक्ता को हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर अधिवक्ता को हत्या की धमकी
विज्ञापन

लोनी। नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के आसरा-1 आवास विकास मंडोला स्थित एक अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी गई है। अधिवक्ता के घर के बाहर पर्चा चिपकाकर नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर सिर तन से जुदा करने की बात लिखी गई है। इस मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मंडोला आवास विकास आसरा-1 में सतेंद्र कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह पेशे से अधिवक्ता और डीलर हैं, जबकि उनकी पत्नी दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। बुधवार सुबह जब वह उठे तो घर के बाहर काले रंग से क्रास बना हुआ था। इस निशान के पास हाथ से लिखा हुआ पर्चा लगा था। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके आवास के बाहर किसी अज्ञात असामाजिक तत्व ने जान से मारने की धमकी भरे हस्तलिखित पर्चों पर गंदी-गंदी गालियां लिखी हैं। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या लिखा है पर्चों पर
अज्ञात ने अधिवक्ता के घर के बाहर तीन अलग-अलग स्थानों पर पोस्टर चिपकाएं हैं जिसमें लिखा है कि गुस्ताख ए नवी की एक ही सजा सर तन से जुदा, सर तन से जुदा। तू जो कैंडल मार्च निकाल रहा है, कन्हैया लाल और नूपुर शर्मा को सपोर्ट कर रहा है। अब तू भुगतेगा। अज्ञात ने अधिवक्ता के घर के अंदर भी पर्चे फेंके हैं।
कुछ दिनों पहले निकाला था कैंडल मार्च
अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में आसपास के लोगों के साथ कैंडल मार्च में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें