प्रापर्टी डीलर ने गोली मारकर की खुदकुशी
गाजियाबाद। शाहपुर बम्हैटा निवासी धर्मेंद्र यादव (45) ने बुधवार शाम खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार पहुंचे तो उसे गोली लगी हुई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि धर्मेंद्र यादव पुत्र नेत्रपाल ने बुधवार को कमरा बंद कर खुद को गोली मार ली। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता था। वह काफी समय से डिप्रेशन में था। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण अवसाद सामने आया है।