फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 करोड़ से सुधरेगी स्वास्थ्य विभाग की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
63 करोड़ से सुधरेगी स्वास्थ्य विभाग की सेहत
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहरी क्षेत्रों में 20 हजार की आबादी पर उपस्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। यह केंद्र शहर में 162 स्थानों पर किराए के भवन में संचालित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर टीकाकरण, प्राथमिक उपचार व सामान्य प्रसव की व्यवस्था होगी। ग्रामीण क्षेत्र में पहले से संचालित 146 उपस्वास्थ्य केंद्रों में से 17 कंडम घोषित किए जा चुके हैं, जबकि 15 केंद्रों पर मरम्मत कार्य होना है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 15वें वित्त आयोग के फंड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का जीर्णोंद्धार करने के साथ 63 करोड़ 43 लाख 45 हजार रुपये की धनराशि से इनका निर्माण कराया जाएगा। डीएम ने प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए। मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 15वें वित्त आयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग का सौंदर्यीकरण एवं निर्माण के लिए 6343.45 लाख रुपये के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश सरकार को भेजे जाने वाले वित्तीय प्रस्ताव पर चर्चा के लिए जनपद स्तरीय समिति की बैठक की। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि जिले में किराए की बिल्डिंग में संचालित ग्रामीण स्वास्थ्य उप केंद्र के लिए नए स्वास्थ्य सेंटर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों की जर्जर बिल्डिंग की जगह नई बिल्डिंग का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोदीनगर में ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर चर्चा की गई। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लैब के लिए मशीन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जिले में ग्रामीण पीएचसी के तहत 3-3 उपकेंद्र हैं, जिन पर प्राथमिक उपचार की सुविधा है। उसी तरह से शहरी क्षेत्र की सभी पीएचसी के अधीन 3-3 उपकेंद्र 15 से 20 हजार की आबादी पर बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में बनने वाले उपकेंद्र के साथ ही पांच केंद्रों पर एक पॉली क्लीनिक भी बनाया जाएगा। इसमें सभी तरह की जांच की जाएंगी। इन पर प्रसव के लिए लेबर रूम भी बनाया जाएगा। डीएसओ ने बताया पॉली क्लीनिक में वह सभी सुविधाएं होंगी जो एक सीएचसी पर होती हैं। बैठक के दौरान सीडीओ अस्मिता लाल, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, नगरीय स्वास्थ्य मिशन प्रभारी डॉ. आरके गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार सिंह, खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका की चेयरमैन रीना भाटी, मोदीनगर नगर पालिका के चेयरमैन एसके माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख विकास खंड भोजपुर व अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें