फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर पटरी मार्ग पर दो कारों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के बाद कपड़े और बाइक बदलकर भागने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने लूट के बाद बाइक और कपड़े बदलकर फरार होने वाले गिरोह के तीन बदमाशों और लूट का माल खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट की 21 चेन, दो बाइक और तमंचा बरामद किया है। आरोपी दिल्ली से आकर साहिबाबाद, इंदिरापुरम और कविनगर में वारदात करते थे। सुनार 30 हजार रुपये तोले में चेन खरीदता था। यह गिरोह 100 से ज्यादा चेन लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा पुलिस टीम के साथ तिकोना पार्क इंदिरापुरम के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मनोज निवासी सोनीपत हरियाणा, अजय निवासी शिवराम पार्क एक्सटेंशन नांगलोई दिल्ली, संजय शर्मा निवासी नांगलोई दिल्ली हैं। इनकी निशानदेही पर लूट का माल खरीदने वाले सुनार रमेश वर्मा निवासी प्रेमनगर दिल्ली को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 चेन बरामद की हैं। इनमें 16 चेन इंदिरापुरम से, तीन चेन साहिबाबाद से और दो चेन कविनगर से लूटी गई हैं। पुलिस पीड़ितों से संपर्क कर चेन की शिनाख्त करा रही है। गिरोह के एक सदस्य आनंद को 16 जून को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि सोनीपत निवासी सातवीं पास मनोज इस गैंग का सरगना है। वर्ष 2019 में मनोज दिल्ली से लूट के मामले में जेल जा चुका है। मनोज पर 25 मुकदमे दर्ज, अजय पर 8 और संजय शर्मा पर 20 मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
विज्ञापन

सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन के अनुसार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह हाईस्पीड बाइक से दिल्ली से वारदात करने के लिए दो बाइकों पर गाजियाबाद आते थे। एक बाइक पर संजय और अजय, दूसरी बाइक पर आनंद व मनोज रहते थे। वारदात के बाद आपस में बाइक और कपड़े बदल लेते थे। बाइक पर सभी के ओरिजिनल नंबर रहते थे। जो रास्ते में कहीं चेकिंग में पुलिस रोके तो पकड़ में न आए। इससे बदमाश आसानी से वारदात कर फरार हो जाते थे। आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। इन्हें एनसीआर की अच्छी जानकारी है।
विज्ञापन

30 हजार में बेचते थे सुनार को चेन
एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी बहुत ही शातिर हैं। मनोज रोहतक के एक गिरोह का सदस्य भी है। आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दिल्ली के सुनार रमेश को 30 हजार रुपये तोले के हिसाब से बेचते थे। लॉकडाउन में रोजगार नहीं होने के कारण आरोपियों ने लूट की घटनाओं को बढ़ा दिया था। बीते कुछ महीनों मे ही यह गैंग 100 से ज्यादा चेन लूट की घटना को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें