फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के मामले में सुनवाई न करने पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े के मामले में सुनवाई न करने पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाने की बाईपास चौकी पर झगड़े के मामले में सुनवाई न करने वाले चौकी प्रभारी राजकुमार एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। इस प्रकरण में जांच भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने सभी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को चेतावनी दी है कि कोई भी समस्या आने पर उस पर तत्काल सुनवाई कर समाधान किया जाए। जो भी लोग लापरवाही करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि बाईपास चौकी में चार जुलाई को झगड़े के मामले में शिकायत हुई। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए चौकी पर गुहार लगाई, लेकिन वहां सुनवाई नहीं की गई। पीड़ित ने कार्यालय में शिकायत की, जिसका संज्ञान लिया गया। उक्त घटना के बारे में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई तो लापरवाही सामने आई। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने कहा कि थाने और चौकी में फरियादी की समस्या नहीं सुनी जाने की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाने-चौकी में पुलिस लोगों की समस्या के समाधान के लिए बैठी है। पीड़ित आता है और समस्या का समाधान मिले बिना चला जाता है, जिससे अपराधी के हौसले बुलंद होते हैं। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बाद भी कुछ स्थानों पर लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना पड़ेगा। थाने और चौकी की मॉनीटरिंग भी की जाएगी। कितनी शिकायतें आ रही हैं और कितने का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है, उनका संबंधित थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को कारण बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें