फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 करोड़ से साफ होगी गाजियाबाद की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
60 करोड़ से साफ होगी गाजियाबाद की हवा
विज्ञापन

गाजियाबाद। शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग के तहत शहर में होने वाले कार्यों को लेकर बैठक हुई। इसमें शहर के विकास को रफ्तार देने और प्रदूषण पर प्रहार के लिए 15वें वित्त आयोग से 135 करोड़ और 14वें वित्त आयोग की बची राशि 32.66 करोड़ के कार्यों को महापौर ने झंडी दी। वित्त आयोग से शहर की सीवरेज व ड्रेनेज के साथ जलापूर्ति व्यवस्था को स्तरीय बनाने पर 70 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस बार मुख्य रूप से शहर की वायु गुणवत्ता सुधार और प्रदूषण स्तर सुधारने के लिए 50 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
इसके अलावा शहर की सफाई व्यवस्था, बेसिक शिक्षा परिषद व निगम के स्कूलों के सुधार और शहर की प्रकाश व्यवस्था पर बड़ी राशि खर्च की जाएगी। नगर निगम सभागार में हुई वित्त आयोग की बैठक में डीएम आरके सिंह, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, जीडीए सचिव संतोष कुमार राय, अपर नगर आयुक्त राज नारायण पांडेय, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, जीएम जलकल योगेश कुमार, लेखाधिकारी अरुण मिश्रा, मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन खान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेस कुमार, उद्यान अधिकारी डॉ. अनुज सिंह, अधिशासी अभियंता देशराज सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता सुधार से प्रदूषण पर प्रहार
वित्त आयोग में 50 करोड़ की राशि शहर की वायु गुणवत्ता के सुधार और प्रदूषण स्तर सुधारने के लिए रखी है। निगम सीमा में वायु गुणवत्ता सुधार और मुख्य मार्ग को धूल मुक्त बनाने के लिए नए डिवाइडर, फुटपाथ, क्रॉसिंग के साथ मुख्य मार्गों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। वहीं प्रदूषण के रोकथाम में सहायक उपकरण खरीद पर दो करोड़ और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य कार्यों पर 8.53 करोड़ खर्च होंगे। वहीं, योजना के तहत प्रदूषण रोकने को नई प्रवर्तन दस्त्ता बनाया जाएगा।
सफाई व्यवस्था पर होगा काम
शहर की सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान देने की रणनीति तैयार की गई है। निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 वार्डों में छोटी गलियों में कूड़ा कलेक्शन के लिए 250 ट्राई साइकिल और 50 छोटी फॉगिंग मशीन खरीदी जाएंगी। इस पर 4.53 करोड़ खर्च होंगे। 2019 में हुई 14वें वित्त आयोग की बैठक के बाद टैंडर ब्लो से बची हुई 32.66 करोड़ की राशि में से 17 करोड़ शिक्षा और स्कूलों पर खर्च होंगे। महानगर में बेसिक शिक्षा विभाग के 81 स्कूलों की दशा सुधारने पर 17.23 करोड़ खर्च किए जाएंगे। दूसरी ओर निगम के महानगर के सात विद्यालयों में विभिन्न कार्यों पर सात करोड़ खर्च होंगे।
विकास कार्य होंगे तेज
15वें वित्त आयोग की बैठक में लिए गए निर्णय से शहर के विकास कार्यों में तेज आने के साथ शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मुहैया कराने के प्रयास सफल होंगे। सीवरेज, ड्रेनेज और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए जारी कार्यों को और गति मिलेगी। कार्य होने से निगम के साथ बेसिक शिक्षा परिषद के 81 स्कूलों की दशा और बेहतर होगी। - आशा शर्मा, महापौर
विज्ञापन

वित्त आयोग की बैठक में स्वीकृत हुए कार्यों को जल्द प्रारंभ करने और सफलतापूर्वक पूरा कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी कार्यों को प्रारंभ करने से पूर्व रोस्टर प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। - महेंद्र सिंह तंवर, नगरआयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें