फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 26 पैसे के लिए मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मात्र 26 पैसे के लिए मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा के मधुविहार में दो युवकों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग कर दी। संचालक दुकान छोड़कर जान बचाकर भागा। पीछे भागे हमलावरों की पिस्टल की मैगजीन नाले में गिर गई। इससे संचालक बच गया। 26 पैसे के लिए हमलावरों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने मैगजीन बरामद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मधुविहार में धर्मेंद्र नागर का मेडिकल स्टोर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह अपने मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। दो युवक स्टोर पर आए और इलेक्ट्राल पाउडर मांगा। धर्मेंद्र ने 20 रुपये मांगे। आरोप है कि दोनों युवक गाली-गलौज कर 19.74 रुपये की जगह 20 रुपये मांगने का विरोध करने लगे। धर्मेंद्र ने गाली-गलौज नहीं करने और एक रुपये कम देने की बात कही। इस पर एक युवक ने काउंटर पर रखा कैलकुलेटर उठाकर उनके मुंह पर मार दिया और पिस्टल तान दी। धर्मेंद्र दुकान से बाहर निकलकर भागे। पीछे भागते हुए दोनों हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। युवक की पिस्टल की मैगजीन नाले में गिर गई। इसके बाद युवक फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसएचओ खोड़ा मोहम्मद असलम मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से मैगजीन मिली है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपी नवयुवक थे। पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। जानलेवा हमला, मारपीट और धमकी देने की धारा में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें