फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जून से बच्चों को वितरित की जाएगी कोरोना बचाव की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
27 जून से सात हजार बच्चों को दी जाएगी कोरोना दवा किट
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोविड से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सात हजार बच्चों को घर जाकर कोरोना दवा किट देगा। दवा 27 जून से बांटी जाएगी। शुरू में सात हजार को दी जाएगी। छोटे बच्चों के लिए दवा सीरप के रूप में और बड़ों के लिए गोलियों के रूप में दी जाएगी। शून्य से लेकर 17 साल तक के बच्चों को दवा दी जाएगी।
दवा का वितरण आशा, एएनएम और मोहल्ला निगरानी समिति के जरिए किया जाएगा। पहले चरण में सात हजार मेडिसिन किट वितरित करने की तैयारी है। जिले में 447 निगरानी समितियां बनाई गई हैं। 286 समिति शहरी क्षेत्र में और 161 ग्रामीण इलाकों में सक्रिय हैं। निगरानी समितियां घर-घर जाकर जानकारी करेंगी और जिस घर में बच्चों में कोरोना के लक्षण होंगे, उन्हें मेडिकल किट दी जाएगी। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में जिले में 7 हजार मेडिकल किट का वितरण किया जाना है। 27 जून को विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा मेडिकल किट वितरण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके बाद निगरानी समितियां इनका वितरण करेंगी।
विज्ञापन

जरूर पड़ी तो दो अस्पताल में किए जाएंगे भर्ती
सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि यदि संक्रमित हुए बच्चों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए दो अस्पताल संतोष और संयुक्त अस्पताल को चयनित किया है। ग्रामीण इलाकों में पीएचसी पर बेड की व्यवस्था की गई है।
पहले हुई थी मेडिकल किट कारगर, इसलिए पहले से तैयारी
सीएमओ का कहना है कोविड का संक्रमण काफी कम हुआ है, लेकिन बच्चों पर खतरा बना हुआ है। वैसे भी संक्रामक रोगों के लिए यह समय अनुकूल होता है। ऐसे में कोई जोखिम नहीं लिया जा सकता। शासन से जिले को शून्य से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए दवा भेजी गई हैं। यह दवा सिरप और गोलियों की में है। पहले भी शासन के निर्देश पर कोविड के लक्षण वालों को मेडिसिन किट वितरित कराई गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिसिन किट का वितरण काफी कारगर भी साबित हुआ। इस बार बच्चों के लिए नई पैकिंग की दवा आई हैं जो बच्चों के हिसाब से हैं।
विज्ञापन

चार श्रेणी में होगी दवा
सीएमओ ने बताया कि 0 से 17 साल तक के बच्चों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें 0 से 1, 2 से 5, 6 से 12 और 13 से 17 वर्ष के बच्चों की श्रेणी बनाई गई है। हर श्रेणी की किट अलग है। 0 से 5 साल तक के बच्चों को आइवरमेक्टिन और एजिथ्रोमाइसिन नहीं दी जाती है और दवाएं सिरप के रूप में दी जाती हैं। । 6 से 12 वर्ष के बच्चों को कम मात्रा वाली दवाएं दी जाती हैं, जबकि 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग में सामान्य दवाएं दी जाती हैं।
दवा किट
शून्य से एक साल
- पैरासीटामॉल ड्राप्स - दो
- मल्टीविटामिन ड्राप्स - एक
- ओआरएस - दो
एक से पांच साल
पैरासिटामोल - सिरप एक
मल्टी विटामिंस - सिरप एक
ओआरएसस - दो
6 से 12 साल
टैब. पैरासिटामोल - 500 एमजी आठ गोली
टैब. बी-कांप्लेक्स - सात गोली
आइवरमेक्टिन 6 एमजी - तीन
ओआरएस - दो
13 से 17 साल
टैब. पैरासिटामॉल - 15 गोली
टैब. जिंक सल्फेट -07 गोली
टैब. विटामिन डी - 03 गोली
टैब. आइवरमेक्टिन - 12 एमजी - तीन गोली
टैब. बीकांप्लेक्स - 07 गोली
टैब. एजिथ्रोमाइसिन - 500 एमजी - पांच गोली
टैब. एब्सकॉरबिक एसिड -07 गोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें