फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ जून को पहली बार गर्भवती महिलाओं का केंद्र पर होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ जून को पहली बार गर्भवती महिलाओं का केंद्र पर होगा पंजीकरण
विज्ञापन

गाजियाबाद। नौ जून को सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही जिला महिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस (पीएमएसएमए) मनाया जाएगा।
गर्भवती का स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क प्रसव पूर्व जांच करने के अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का पंजीकरण भी किया जाएगा। इसके तहत पहली बार गर्भधारण करने वाली महिला को छह हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग के नियमित कार्यक्रम प्रभावित हो रहे थे। अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद कोविड प्रोटोकॉल के साथ इन सभी कार्यक्रमों को शुरू किया जा रहा है। इसके लिए शासन से गाइडलाइन जारी हो चुकी है। सीएमओ का कहना है कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के बारे में पहले से पता लगाने के लिए प्रसव पूर्व जांच जरूरी है। कंटेनमेंट जोन में रहने वाली गर्भवती को पीएमएमएमए में नहीं बुलाया जाएगा। अभी संक्रमण से बचने के लिए ग्रुप काउंसिलिंग भी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

------------
संक्रमण से बचाव के लिए करें प्रयास
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. संगीता गोयल का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए गर्भवती बीमार लोगों से बिल्कुल भी न मिलें, भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं। जहां तक संभव हो शादी या किसी भी समारोह में जाने से बचें। व्यक्तिगत सफाई और खानपान का विशेष ध्यान रखें। डॉक्टर की सलाह से आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की गोलियां नियमित रूप से लें। स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर की सलाह लेकर दिन में कम से कम 30 मिनट योग जरूर करें। सात से आठ गिलास पानी जरूर पीएं, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो पाए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया हर माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती की जांच निशुल्क की जाती है और पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) का लाभ दिया जाता है। कोरोना का संक्रमण बढ़ने से यह व्यवस्था बंद हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें