फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढबारसी में दो पक्ष भिड़े, कई राउंड फायरिंग से फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी में दो पक्ष भिड़े, कई राउंड फायरिंग से फैली दहशत
विज्ञापन

गाजियाबाद। ग्राम ढबारसी में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर फायरिंग की गई, इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर असलहाधारी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ग्राम ढबारसी निवासी हामिद अली और सलमान पक्ष के बीच मामूली कहासुनी को लेकर झगड़ा शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव हुआ और फिर कई राउंड गोलीबारी हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट, पथराव और गोली चलाने के साथ-साथ वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें इस्तेखार, डॉ. शौकीन, अफजाल, मोमिन, इमरान, शेरखान, आमिर उर्फ मलवा, खालिद, आमिर और कासिब को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
दो अन्य स्थानों पर भी हुई मारपीट
मसूरी थानाक्षेत्र के ग्राम महरौली निवासी विकास चौधरी के दौड़ने को लेकर हुए विवाद में दीपांशु, महेश और अनुराग के अलावा अन्य लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में पीड़ित विकास चौधरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा रसूलपुर सिकरोड़ा गांव निवासी अकरम, राहत, रिफाकत और प्यार मोहम्मद ने रोडरेज में हुए झगड़े में गांव में ही रहने वाले रियाजुल के साथ मारपीट की और ईट मारकर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें