ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की कोरोना से मौत
गाजियाबाद। ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र त्यागी (29) की कोरोना संक्रमण के चलते मंगलवार को मौत हो गई। मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा था। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि थाना चांदपुर, जिला बिजनौर के गांव खानपुर खादर निवासी पुष्पेंद्र त्यागी पुत्र अवनीश त्यागी वर्ष 2015 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। 30 जनवरी 2020 को वह ट्रैफिक पुलिस में स्थानांतरित हुए थे। गत 19 अप्रैल को उनकी ड्यूटी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बागपत में लगी थी। 20 अप्रैल को वापस आने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। कोरोना जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद से उनका मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। मंगलवार को उनकी मौत हो गई।