संक्रमित मिलने पर कौशांबी की सोसायटियों में कई फ्लैट सील
साहिबाबाद। कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना पर मंगलवार को एसडीएम विनय तिवारी कौशांबी की सोसायटियों में पहुंचे। इसके बाद सतपुरा, कंचनजंघा, विंध्याचल सोसायटी में जहां पॉजिटिव मरीज थे, उन फ्लैट्स और उनके आस-पास के हिस्से को सील कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि कौशांबी में कोरोना के जो भी मामले सामने आए हैं उनमें अधिकतर दिल्ली के हैं। गाजियाबाद के कंट्रोल रूम से हमें इसकी सूचना नहीं मिली है। आरडब्ल्यूए के जरिये हमने यह डिटेल निकाली है। एसडीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। ऐसे में 15 मई के बाद युद्धस्तर पर सीलिंग और कंटेनमेंट जोन को लेकर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो