फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के पति का गला रेत मरा समझकर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
प्रेमिका के पति का गला रेत मरा समझकर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र क्षेत्र में संबंधों को छिपाने के लिए प्रेमी ने महिला के पति का गला रेत डाला। वह उसे मरा समझकर औद्योगिक चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक आया। वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। नौ दिन बाद होश आने पर पीड़ित ने आपबीती बताई तो आरोपी का राज खुला। शुक्रवार को आननफानन केस दर्ज कर पुलिस ने 12 घंटे बाद ही आरोपी राजीव उर्फ कुंवरसेन निवासी हरनाथपुर कोटा थाना बाबूगढ़ हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक भी हापुड़ का रहने वाला है।
सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र ने बताया कि गत 17 मार्च को डायमंड फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो चाकू से उसका गला रेता हुआ था और वह मरणासन्न स्थिति में था। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। सीओ ने बताया कि मोबाइल केजरिये घायल युवक की पहचान हुई थी, जिसके बाद उसकी पत्नी को सूचना दी गई। युवक तभी से जीटीबी अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार को युवक को थोड़ा होश आया, लेकिन गले से गले पर घाव अधिक होने के कारण उसकी आवाज नहीं निकल सकी।
विज्ञापन

आवाज नहीं निकली तो लिखकर बताई घटना
आवाज न निकलने पर पीड़ित ने इशारा करके कागज मंगाया और उस पर अपने साथ बीती घटना लिखकर बताई। उसने खुद पर चाकू से हमला करने वाले राजीव उर्फ कंवरसेन का नाम बताया। इसके बाद युवक के परिजनों ने कविनगर थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार तड़के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शराब पिलाकर रेता गला, फिर पीड़ित घर जा सोया
पुलिस के मुताबिक, आरोपी व पीड़ित दोनों ही हापुड़ जिले के रहने वाले हैं और कविनगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। घायल युवक पत्नी के साथ और आरोपी अकेला रहता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घायल की पत्नी से उसके संबंध हैं। उसका उसके घर आना-जाना है। पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन राजीव उर्फ कंवरसेन पीड़ित को घर से शराब पिलाने के बहाने बुलाकर ले गया था। उसने उसे शराब पिलाई और फिर चाकू से उसका गला रेत दिया। उसे मरा समझकर राजीव उसके घर जाकर सो गया था।
विज्ञापन

सहानुभूति जताने को अस्पताल में रहा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजीव ने परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की। घटना के बाद वह पीड़ित परिवार के ही साथ रहा। इतना ही नहीं, सहानुभूति जताने के लिए वह पीड़ित की पत्नी के साथ अस्पताल में भी रहा था। हालांकि, पीड़ित के होश आने पर जैसे ही उसने इशारा करके बताने की कोशिश की तो आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके महिला से संबंध थे। वह उसके पति की हत्या कर उसे अपनाना चाहता था। पुलिस का कहना है कि घटना में अभी तक पीड़ित की पत्नी की संलिप्तता नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें