फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंट गर्ल पर अश्लील टिप्पणी करने वाले पर एफआईआर

विज्ञापन
स्टंट करतीं लड़कियों का फाइल फोटो।
विज्ञापन
स्टंट गर्ल पर अश्लील टिप्पणी करने वाले पर एफआईआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। बुलेट पर स्टंट की वीडियो वायरल से चर्चा में आई युवती ने कविनगर थाने में अनुराग वर्मा नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि फेसबुक पर शेयर उसके इंटरव्यू की पोस्ट पर आरोपी ने उनके संबंध में अशोभनीय व आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे उन्हें भारी आघात पहुंचा है। युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता का कहना है कि बुलेट पर स्टंट करने की वीडियो वायरल होने पर एक निजी चैनल के पत्रकार द्वारा उसका इंटरव्यू लिया गया था। इंटरव्यू की क्लिप उसने अपने व्हॉट्सएप स्टेटस और फेसबुक पर पोस्ट की थी। आरोप है कि अनुराग वर्मा नामक शख्स ने उसकी पोस्ट पर अश्लील और अशोभनीय टिप्पणी की। जिससे उसे मानसिक और सामाजिक आघात पहुंचा है। एसएचओ कविनगर अजय कुमार का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर अनुराग वर्मा नामक शख्स के खिलाफ अश्लीलता और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर युवती को लेकर अश्लील व आपत्तिजनक कमेंट किया है। एसएचओ कविनगर का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए साइबर सेल से मदद ली जा रही है। आरोपी को जल्द ट्रेस करके उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया था 11 हजार का चालान
चार दिन पहले सोशल मीडिया पर उक्त युवती का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह एक अन्य युवती के साथ बुलेट पर स्टंट कर रही थी। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने युवती का 11 हजार रुपये का चालान काटा था। इसके बाद युवती सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में आ गई थी। इसी मामले को लेकर एक चैनल द्वारा उसका इंटरव्यू लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें