फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के झगड़े में चली गोली से पड़ोसी की मौत

विज्ञापन
मृतक शहाबुद्दीन की फाइल फोटो। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
भाइयों के झगड़े में चली गोली से पड़ोसी की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र के कल्लूगढ़ी में चाचा शहाबुद्दीन उर्फ टटीरा को मारने के लिए खालिद नाम के युवक द्वारा चलाई गोली बीच-बचाव कराने आए पड़ोसी रिश्तेदार शहाबुद्दीन उर्फ पहलवान (45) को जा लगी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक व उसका चाचा मौके से फरार हो गए। मृतक के बेटे मोहम्मद शोएब की तहरीर पर पुलिस ने खालिद और शहाबुद्दीन उर्फ टटीरा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि कल्लूगढ़ी में शहाबुद्दीन उर्फ टटीरा और उसका भाई रियाजुद्दीन रहते हैं। कुछ दिन पहले रियाजुद्दीन की पत्नी झगड़कर मायके चली गई थी। रियाजुद्दीन का आरोप था कि भाई शहाबुद्दीन उर्फ टटीरा की वजह से ही उसकी पत्नी मायके गई है। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ था। रिश्ते में मामा लगने वाले मोहल्ले के ही शहाबुद्दीन उर्फ पहलवान (45) ने रात में दोनों भाइयों के झगड़े में बीच-बचाव कराया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे शहाबुद्दीन उर्फ टटीरा और उसके भाई रियाजुद्दीन में फिर से झगड़ा हो गया। शहाबुद्दीन के हाथ में तमंचा था। जिसे देखकर रियाजुद्दीन का बेटा खालिद भी भागकर घर से तमंचा ले आया।
विज्ञापन

जानलेवा साबित हुआ दोबारा बीच-बचाव करना
एसपी ग्रामीण का कहना है कि झगड़े का पता लगते ही शहाबुद्दीन उर्फ पहलवान फिर से बीच-बचाव कराने पहुंच गए। वहां शहाबुद्दीन उर्फ टटीरा और उसके भतीजे खालिद के बीच भिड़ंत हो रही थी। दोनों के हाथों में तमंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच खालिद ने चाचा शहाबुद्दीन को मारने के लिए गोली चला दी जो बीच-बचाव करने पहुंचे शहाबुद्दीन उर्फ पहलवान का जा लगी। पेट में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें कोलंबिया एशिया अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों ने नहीं दी सूचना, अस्पताल मीमो से पुलिस को पता चला
एसपी ग्रामीण ने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। वह अस्पताल से शव को ले जाने लगे थे। लेकिन अस्पताल मीमो से घटना का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मृतक के बेटे शोएब की तहरीर पर खालिद और शहाबुद्दीन उर्फ टटीरा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों फरार हैं।
विज्ञापन

लड़ाई-झगड़े को लेकर गांव मेें बदनाम है टटीरा
शहाबुद्दीन उर्फ टटीरा लड़ाई झगड़े को लेकर गांव में बदनाम है। बताया गया है कि वह एक बार तड़ीपार भी हो चुका है, लेकिन इस दौरान भी उसने गांव में आकर कई लोगों से मारपीट की। मृतक के परिजनों के मुताबिक शहाबुद्दीन उर्फ पहलवान तीन बेटों व दो बेटियों के पिता थे। वह खेतीबाड़ी के अलावा अलमारी बनाने का काम करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें