फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू के मीडिया प्रभारी ने कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य पद से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू के मीडिया प्रभारी ने कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य पद से दिया इस्तीफा
विज्ञापन

साहिबाबाद। कृषि कानूनों को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कृषक समृद्धि आयोग में अपने सदस्य पद से इस्तीफा देने का एलान किया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर इसकी पुष्टि की। जिसमें मीडिया प्रभारी ने साढ़े तीन वर्ष में आयोग की एक भी बैठक आयोजित न होने का आरोप लगाया है। वहीं मीडिया प्रभारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी की है।
विज्ञापन

भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि 10 नवंबर वर्ष 2017 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कृषक समृद्धि आयोग का गठन हुआ था। इस आयोग का उद्देश्य किसानों की समस्याओं की जानकारी कर समाधान करना था। जिसमें गैर सरकारी सदस्य एवं किसान संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर उन्हें भी नामित किया गया था। धर्मेंद्र मलिक ने पत्र में दुख जाहिर करते हुए लिखा कि साढ़े तीन वर्ष बीतने के बावजूद भी आयोग की एक भी बैठक नहीं हुई। देशभर में कृषि कानून की लेकर भारत सरकार और किसानों के बीच गतिरोध चल रहा है। उन्होंने लिखा है कि पिछले तीन महीने से किसानों ने सर्दी में अपना समय सड़कों पर बिता दिया, लेकिन सरकार आजतक कोई समाधान नहीं निकाल सकी। ऐसे में कृषक समृद्धि आयोग की तरफ से भारत सरकार को कोई सुझाव नहीं भेजे गए और न ही उप्र के किसानों की राय इस विषय में संवाद के जरिए जान पाए। इस तरह आयोग का गठन जिस उद्देश्य के लिए किया गया था, आयोग वह उद्देश्य पूरा नहीं कर पाया है। मीडिया प्रभारी ने इन आरोपों के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना त्याग पत्र भेजा है। पत्र में मीडिया प्रभारी ने यूपी सीएम से उम्मीद जताई है कि वह भारत सरकार को तीन कृषि कानूनों पर किसानों की चिंता से अवगत कराएगी। उधर मीडिया प्रभारी ने जारी वीडियो में आरोप लगाया है कि कृषक समृद्धि आयोग में कौन-कौन लोग कहां-कहां से आते हैं इसके बारे में भी आजतक किसी सदस्य को जानकारी नहीं है। जिससे आयोग के उद्देश्य की पूर्ति नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें