फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गाजियाबाद। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए महंगाई की शवयात्रा निकाली। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस को गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक के नेतृत्व में हुए महंगाई विरोधी प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बढ़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल डीजल व गैस सिलेंडर के बढ़ती कीमत से जनता हलकान है। महंगाई के खिलाफ रोष व्यक्त करने पर शासन-प्रशासन गुंडागर्दी पर उतारू है। इस मौके पर कांग्रेस पार्षद दल के मोहम्मद जाकिर अली, आशुतोष गुप्ता, मोहित गौड़, बीके सिसोदिया, अनुज चौधरी, पूजा, रेणुका अरोड़ा, बलराज चावड़ा, राम शर्मा, शशि मिश्रा, राहुल गौतम, अमित कुमार, आशुतोष गुप्ता, हाफिज मोहम्मद खालिद, नदीप चौहान सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें