फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघम बनने के फितूर ने युवक को पहुंचाया हवालात

विज्ञापन
खुद को सिंघम दिखाने के लिए लोकेश द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ डाली गई पोस्ट - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
सिंघम बनने के चक्कर में युवक पहुंचा हवालात
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिंघम बनने के फितूर ने विजयनगर के सुंदरपुरी निवासी लोकेश उर्फ लवली को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। एसएचओ विजयनगर महावीर सिंह चौहान ने बताया कि लोकेश सोशल मीडिया पर फिल्मी डायलॉग लिखकर तमंचे के साथ फोटो शेयर करता था। शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया और बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि लोकेश कुमार उर्फ लवली लोगों पर रौब झाड़ने और उनकी नजर में खुद को सिंघम साबित करने के लिए ऐसा करता था। अपनी ही कनपटी पर पिस्टल लगाकर फिल्मी डायलॉग के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करता था। पुलिस ने ऑपरेशन निहत्था के तहत उसे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में लोकेश ने बताया कि वह खुद को चर्चित करने के लिए ऐसा करता था। एसएचओ का कहना है कि आरोपी पूर्व में दिल्ली में काम धंधा करता था। फिलहाल वह बेरोजगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें