फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से आभूषण भरा बैग लूटा

विज्ञापन
पीड़ित ज्वैलर। - फोटो : SHAHIBABAD
विज्ञापन
सराफ से आभूषण से भरा बैग लूटा, बरसाई गोलियां
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र के घूकना में शुक्रवार सरेशाम बदमाशों ने गन प्वाइंट पर सराफ राजीव सिसौदिया से घर के गेट पर ही लाखों रुपये की ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी निपुण अग्रवाल व सीओ द्वितीय अवनीश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। बदमाश एक स्थान पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
घूकना गली नंबर-8 निवासी राजीव सिसौदिया उर्फ राजू घर के पास ही त्यागी मार्केट में अमित ज्वेलर्स के नाम से शॉप चलाते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर अपने छोटे भाई अमित के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। दुकान से जाने के दौरान वह ज्वेलरी बैग में साथ ही ले जाते हैं। जैसे ही वह घर के गेट पर पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर पिस्टल तानकर बैग लूटने की कोशिश की। स्कूटी राजीव चला रहे थे, जबकि अमित बैग लेकर पीछे बैठे थे। अमित ने लूट का विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। एक बदमाश ने दोनों भाइयों को गोली मारने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों भाई भयभीत हो गए। इसके बाद बदमाश ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित सराफ के मुताबिक बैग में करीब 14 किलोग्राम चांदी व 300 ग्राम सोने के आभूषण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ द्वितीय व नंदग्राम एसएचओ नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की फुटेज खंगाली तो बदमाश उसमें कैद मिले। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित सराफ की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं, सरेशाम हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई। उन्होंने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें