फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होगा भूख पर व्यापार : राकेश टिकैत

विज्ञापन
बब्बू मान के साथ भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
नहीं होगा भूख पर व्यापार : राकेश टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 77वें दिन यूपी गेट पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि जब अपने घर की सफाई होगी, तभी देश की सफाई होगी। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में पंचायत होने के साथ ही किसान न्याय युग की शुरुआत हो चुकी है। अब किसान की रोटी तिजोरी में बंद नहीं होगी और भूख पर कोई व्यापार नहीं होगा। उन्होंने यूपी गेट पर किसान क्रांति पार्क बनाने का भी एलान किया। जिसमें राष्ट्रध्वज तिरंगा और भाकियू का झंडा रहेगा। राष्ट्रध्वज के लिए बेस बनाने को कंक्रीट को गंगाजल से तैयार किया जाएगा। उधर, पंजाबी गायक बब्बू मान ने यूपी गेट पहुंचकर किसानों का उत्साहवर्धन किया।
टिकैत ने कहा कि कुरूक्षेत्र में किसानों की पंचायत होने के बाद अब किसान न्याय युग की शुरुआत हो चुकी है। क्योंकि वहां पर भगवान श्रीकृष्ण का भी जुड़ाव रहा है। अब इस युग में जो लोग भूख पर व्यापार करना चाहते हैं वो नहीं होगा। रोटी भी तिजोरी में बंद नहीं रहेगी। 28 फरवरी को व्यापारियों का विदेशी कंपनियों के खिलाफ धरना होगा, वो भी इस आंदोलन को समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब विदेशी कंपनियां भारत में आएंगी तो वे अनाज की कीमत कैसे तय कर पाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने एक बार फिर अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि सरकार तीनों कानूनों को वापस लेकर एमएसपी पर गारंटी दे दे। बिजली बिल और अन्य मुद्दों पर कमेटी भी बन जाएगी। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठा किसान अपने खेतों की मिट्टी से प्यार करता है उसे मिट्टी की खुशबू से लगाव है। सरकार को कड़े शब्दों में कहा कि जब तक खेत में हल चलेगा, तब तक यह आंदोलन भी चलता रहेगा। उन्होंने आंदोलन के लंबा चलने का भी आह्वान किया। राकेश टिकैत ने पंजाबी गायब बब्बू मान का मंच पर स्वागत भी किया। कहा कि ऐसे क्रांतिकारी गायकों की वजह से आंदोलन में किसानों का उत्साह बना रहता है।
किसानों के लिए भी पीएम हो भावुक, तो देश का भला हो जाए:
राज्यसभा में कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के भावुक होने पर राकेश टिकैत ने कहा कि काश पीएम किसानों के लिए भी भावुक हो जाएं तो फिर देश का भला हो जाएगा। बिजली कनेक्शन पर उन्होंने कहा कि सरकार टिकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर-यूपी गेट बॉर्डर के नाम बिजली कनेक्शन दे तो किसान बिजली बिल भी जमा करेंगे। किसान इससे पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के लिए बुलाए हम भी वार्ता को तैयार हैं। आंदोलनजीवी शब्द पर उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने आंदोलन चलाकर देश को आजाद कराया था, वह जेल में बंद रहे थे। वह भी किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस बार की जब भी वार्ता होगी तो सरकार ऐसी पॉलिसी लेकर आएगी जिससे कुछ अच्छा हो सकता है।
विज्ञापन

टिकैत ने यूपी गेट पर मनाया जवान का जन्मदिन
यूपी गेट पर एक ट्रॉली में बैठकर राकेश टिकैत और अन्य किसानों ने पुलिस के एक जवान का जन्मदिन मनाया। सभी ने एक-एक करके जवान को केक खिलाया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि जवान का परिवार और गांव की याद ना आए। इसके लिए यूपी गेट पर जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने जवान का नाम बताने से इंकार कर दिया। सुबह में राकेश टिकैत ने अन्य किसानों के साथ सफाई अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें