फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को एक लाख लेकर छोड़ा, दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार को एक लाख लेकर छोड़ा, दो सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार को अवैध रूप से हिरासत में रखने के बाद एक लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में जांच के बाद एसएसपी ने आरोपी दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एसपी सिटी निपुण अग्रवाल को सौंपी है।
15 जनवरी को कोतवाली में तैनात दो सिपाही दीपक और चंद्रशेखर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ठेकेदार राजेश कुमार पांडे को मामले में शक के आधार पर कोतवाली में लेकर आए थे। आरोप है कि बाद में दोनों सिपाहियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ठेकेदार को घंटों अवैध रूप से हिरासत में रखा और बाद में एक लाखों रुपये की घूस लेकर छोड़ा। आरोप है कि पहले पांच लाख रुपये की मांग की गई थी। बाद में इतने पैसे की व्यवस्था न होने पर एक लाख रुपये लेकर छोड़ दिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। मामले की जांच कराई गई। जांच में दोनों सिपाही दीपक और चंद्रशेखर दोषी पाए गए। जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आगे की विभागीय जांच जारी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने सिपाहियों पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप
गाजियाबाद। सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला चिकित्सक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उधर पुलिस का कहना है कि महिला चिकित्सक मानसिक रूप से पीड़ित है। जांच पड़ताल जारी है। पुलिस ने बताया कि महिला चिकित्सक ने अपने सास-ससुर के साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। पुलिस आरोपी महिला को लेकर थाने आ रही थी कि महिला ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की और वर्दी फड़ाने का प्रयास किया। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि मामला प्रकाश में आया है। आरोपों की जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें