मृतक सफाई नायक की पत्नी को 5 लाख का चेक देती महापौर।
- फोटो : SHAHIBABAD
मृतक सफाईनायक की पत्नी को दिया पांच लाख का चेक
गाजियाबाद। विजयनगर जोन में तैनात रह चुके सफाईनायक दीपक की मौत के बाद नगर निगम ने उनकी पत्नी को पांच लाख का चेक सौंपा। दीपक को बीते रविवार को ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने की वजह से नंदग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को महापौर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने नगर निगम सभागार में दीपक की पत्नी को चेक दिया। उन्होंने कहा कि दीपक की पत्नी को नगर निगम में नौकरी भी दी जाएगी। इस दौरान भाजपा पार्षद व सफाई कर्मचारी नेता प्रदीप चौहान, राजेश चौहान, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।