फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय नजर अली के लोग भी परेशान थे अजय त्यागी की फर्म से

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय नजर अली के लोग भी परेशान थे अजय की फर्म से
विज्ञापन

गाजियाबाद। ठेकेदार अजय त्यागी की फर्म से सराय नजर अली मोहल्ले के लोग भी परेशान थे। अजय की फर्म कृष्णा इंटरप्राइजेज ने यहां सड़क बनाने का ठेका लिया था। नगर निगम की ओर से फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया गया, लेकिन ठेकेदार ने यहां सिर्फ गिट्टियां डालकर छोड़ दीं। कई माह से लोग परेशान थे और निगम के अधिकारियों से काम शुरू कराने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद अजय त्यागी ने काम शुरू नहीं किया।
विज्ञापन

ठेकेदार अजय त्यागी की फर्म को कई माह पूर्व सराय नजर अली में सड़क बनाने का काम मिला था। वर्क ऑर्डर जारी होने के बावजूद अजय त्यागी ने यहां गिट्टी डालकर छोड़ दीं और काम बंद कर दिया। इसकी वजह से कॉलोनी के लोगों का रास्ता भी बंद हो गया। वाहनों के आवागमन का रास्ता नहीं बचा। महीनों तक इंतजार के बावजूद काम शुरू न हुआ तो स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों से की। निगम के इंजीनियरों ने अजय त्यागी को काम शुरू कराने के निर्देश दिए, इसके बाद भी ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। अब मुरादनगर हादसे के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कराकर चीफ इंजीनियर से रिपोर्ट मांगी। चीफ इंजीनियर की रिपोर्ट के आधार पर नगर आयुक्त ने अजय त्यागी की फर्म कृष्णा इंटरप्राइजेज को ब्लैक लिस्ट कर दिया। अब दूसरी सबसे न्यूनतम दरों पर काम करने के लिए तैयार फर्म को ठेका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें