फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी गेट से पलवल के बीच कल 500 ट्रैक्टरों से किसान करेंगे मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी गेट से पलवल के बीच कल 500 ट्रैक्टरों से किसान करेंगे मार्च
विज्ञापन

साहिबाबाद। किसानों ने छह जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च को बारिश को देखते हुए एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है। किसान अब सात जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। यूपी गेट से पलवल बॉर्डर तक ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। किसानों ने दावा किया है कि इस ट्रैक्टर मार्च में पांच सौ से अधिक ट्रैक्टर रहेंगे। शाम को यह मार्च वापस यूपी गेट पर लौट आएगा। इसी तरह पलवल बॉर्डर के किसान यूूपी गेट आएंगे और शाम को वह भी लौट जाएंगे। इस दौरान जहां भी पुलिस रोकेगी, किसान वहीं आंदोलन शुरू कर देंगे।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि किसान आंदोलन के तहत छह जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाना था। लेकिन तीन दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब किसान सात जनवरी को एक बॉर्डर से दूसरे बॉर्डर तक ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। यूपी गेट बॉर्डर से पलवल बॉर्डर तक ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। वहीं, पलवल बॉर्डर से किसान मार्च निकालते हुए यूपी गेट आएंगे। सुबह करीब 11 बजे किसान ट्रैक्टरों को लेकर पलवल के लिए रवाना होंगे। इस मार्च में पांच सौ से अधिक ट्रैक्टर रहेंगे। इसको लेकर किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है। मार्च में काफी संख्या में युवा हिस्सा लेंगे। मार्च के जरिए किसान सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगे। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस और प्रशासन ट्रैक्टर मार्च को रोकेगा तो किसान उसी जगह धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह ट्रैक्टर मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहननगर के रास्ते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से पलवल जाएंगे किसान
किसानों की तरफ से ट्रैक्टर मार्च के लिए रूट तैयार कर लिया गया है। किसान यूपी गेट से लिंक रोड के रास्ते मोहननगर पहुंचेंगे। वहां से जीटी रोड होते हुए मेरठ रोड पहुंचेंगे। यहां से किसान दुहाई के पास बने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चढ़कर पलवल जाएंगे। वहीं, पलवल से आने वाले किसान भी इसी रास्ते से यूपी बॉर्डर आएंगे। शाम को सभी किसान अपने-अपने बॉर्डरों के लिए वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें