फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत को बनाया जिंदगी का खजाना

विज्ञापन
डॉली सैनी, फिटनेस ट्रेनर। - फोटो : SHAHIBABAD
विज्ञापन
सेहत को बनाया जिंदगी का खजाना
विज्ञापन

गाजियाबाद। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच फिटनेस को मेंटेन रखना बड़ी चुनौती बन जाती है। व्यस्त दिनचर्या और दिन-रात की बदलती शिफ्ट के साथ फिटनेस का जुनून पीछे छूट जाता है लेकिन कुछ लोगों ने इन चुनौतियों के बीच भी न केवल फिटनेस का ध्यान रखा बल्कि खास डीलडौल वाली शारीरिक बनावट भी पाई। आपको रूबरू करा रहे हैं, एक्सरसाइज, परफेक्ट डाइट व अनुशासित लाइफ स्टाइल वाले कुछ ऐसे ही फिटनेस के शौकीनों से..
1. गोविंदपुरम में रहने वाले आशीष मिश्रा नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 34 वर्षीय आशीष फिजिक के मामले में किसी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर से कम नहीं हैं। बचपन से ही फिटनेस के शौकीन आशीष तमाम जिम्मेदारियों के बावजूद जिम जाना कभी नहीं छोड़ते। वह शादीशुदा हैं। उनकी जॉब भी डे व नाइट दोनों शिफ्ट की है। इसके बावजूद वह सुबह-शाम, दोपहर जब समय मिलता है, तब जिम जाते हैं।
विज्ञापन

2. यशोदा हॉस्पिटल में डेंटिस्ट डॉ. पायल अग्रवाल प्रैक्टिस के दौरान लगातार कई घंटे एक ही स्थिति में बैठने से पीठ दर्द से पीड़ित हो गई थीं। इससे सबक लेते हुए उन्होंने काम के साथ पीछे छूट चुके फिटनेस पर फिर काम किया। आज फिटनेस उनकी पहचान हैं। जिम और योग उनके जीवन का हिस्सा है। वह रोजाना जुंबा, एरोबिक व योग करती हैं। फिटनेस अब उनके लिए पैशन की तरह है। 35 वर्षीय डॉ. पायल का कहना है कि आज की भागदौड़ वाली लाइफ में फिटनेस की आदत वरदान जैसी है।
3. पेशे से मेकअप आर्टिस्ट अभिषेक चौधरी का जॉब व घर के अलावा तीसरा पता जिम है। मॉडलिंग के शौक के चलते उन्होंने जिम करना शुरू किया। बाद में यह उनका शौक बन गया। वह लगातार एक्सरसाइज व डाइट के चलते कई सालों से फिजिक मेंटेन किए हुए हैं। वह शादीशुदा हैं और जॉब का भी टाइमिंग निश्चित नहीं है लेकिन वह जिम के लिए रोजाना दो से ढाई घंटे का समय निकालते ही हैं। फिटनेस को भी अपनी जिम्मेदारी ही मानते हैं।
4. राजेंद्रनगर में रहने वालीं प्रिया चौधरी को बचपन से ही फिटनेस का शौक था। उन्होंने बहुत कम उम्र में जिम शुरू कर दिया था लेकिन लगातार दो सिजेरियन ऑपरेशन से उनकी फिटनेस बिगड़ गई और उनका वजन 104 किलो तक बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने फिर से एक्सरसाइज शुरू की। डाइट को कंट्रोल कर न केवल वजन कम किया बल्कि खास फिजिक भी बनाई। वह रोजाना दो घंटे जिम में पसीना बहाती हैं। सोशल मीडिया पर उनको बहुत सारे लोग फॉलो करते हैं। 5. नोएडा सेक्टर-58 स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाले ग्राफिक डिजाइनर तुशांत की खास फिजिक उनकी पहचान है। इसके लिए वह जबरदस्त वर्कआउट करते हैं। फास्ट फूड से पूरी तरह दूर रहकर खास डाइट फॉलो करते हैं। बाहर के खाने को लेकर सजग रहते हैं। वह काम खत्म करने के बाद हर हाल में जिम पहुंचते हैं। उसके बाद खुद रात की डाइट बनाते हैं। यह उनकी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा है।
विज्ञापन

6. नेशनल लेवल की बॉडी बिल्डर व फिटनेस ट्रेनर डॉली सैनी का कहना है कि लोगों में फिटनेस को लेकर काफी क्रेज बढ़ा है। उनके पास काफी सारे ऐसे लोग ट्रेनिंग लेते हैं। जो नॉर्मल पेशे में हैं लेकिन एक्सरसाइज डाइट बॉडी बिल्डर की तरह ही फॉलो करते हैं। खासकर पब्लिक डीलिंग और शो-बिजनेस वाले पेशे से जुड़े लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें