फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर हरियाणा टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर हरियाणा टीम ने मारा छापा
विज्ञापन

गाजियाबाद। लगातार लोनी क्षेत्र में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा मारा था। जिसका प्रशासन ने विरोध किया है। कुछ दिन पहले हरियाणा से आई टीम ने लोनी में छापा मारकर लिंग परीक्षण करने वालों को पकड़ा था। इस मामले में लोनी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अब लोनी एसडीएम ने बिना सूचना छापा मारने का विरोध करते हुए डीएम को पत्र लिखा और उचित जांच कराने की मांग की।
हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीम लोनी में पिछले लगभग दो साल में तीन बार छापा चुकी है। एक बार टीम ने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त करके एक व्यक्ति को दबोचा था। उस मामले में लोनी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद एक बार फिर से हरियाणा की टीम ने छापा मारा था, जिसे लेकर जमकर हंगामा भी हुआ था। तीसरी बार कुछ दिन पहले भी हरियाणा की टीम ने लोनी में भ्रूण परीक्षण को लेकर छापा मारा। हालांकि तीसरी बार टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था। तीनों मामलों में परीक्षण करवाने वाली गर्भवती महिला हरियाणा की रहने वाली थी और संपर्कों के जरिए लोनी में भ्रूण परीक्षण करवाने आई थी। इस कार्रवाई पर एसडीएम लोनी ने जिले की छवि धूमिल करना बताया। आने वाली टीम स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को छापा मारने की सूचना नहीं देती है। प्रशासनिक स्तर से इस मामले में सीएमओ को जांच के निर्देश देते हुए रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि जल्द ही मामले की जांच कराकर प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस सेंटर पर हरियाणा से आई टीम ने छापा मारा था, उसकी जांच कराई जा रही है कि केंद्र पर रेडियोलॉजिस्ट व मशीन का पंजीकरण एक ही था या अलग। जल्द ही पूरी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें