अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत
मुरादनगर। रावली रोड पर काकड़ा गांव के पास मंगलवार को एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। परिजनों ने न तो पोस्टमार्टम कराया और न ही तहरीर दी। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि हकीमपुरा कॉलोनी निवासी फरमान (25) पुत्र सम्मू आल्टो कार से मंगलवार शाम दोस्त के साथ रावली की ओर से घर लौट रहा था। काकड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक व उसका दोस्त गंभीर रूप घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने फरमान को मृत घोषित कर दिया।